बीचोबीच सड़क पर पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या, घटना CCTV में कैद
तमिलनाडु के वेल्लोर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां पर पति ने पत्नी की सड़क पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

तमिलनाडु में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने अपनी पत्नी को सरेआम सड़क के बीचोबीच चाकू से मार दिया। यह पूरी घटना यहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में सोमवार को आदमी ने अपनी पत्नी को सड़क पर चाकू घोंपकर मार दिया। महिला की पहचान पुनीता के तौर पर हुई है, जोकि एक प्राइवेट जूता बनाने की कंपनी में काम करती थी। वह सोमवार को रात में जब अपने पति के साथ घर जा रही थी तो उसके पति जयशंकर ने उसपर हमला कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई है।
पहले तो जयशंकर ने पुनीतो को पीटा लेकिन बाद में उसे चाकू घोप दिया। पुनीता खुद को बचाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान जयशंकर ने पुनीता को कई बार चाकू मारा और वहां से चला गया। घटना के बाद एक महिला और कुछ लोग पुनीता की मदद के लिए वहां आए, लेकिन पुनीता सड़क पर ही खून से लथपथ गिर गई। इसके बाद पुनीता को अंबूर जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। आरोपी जयशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications