घर लौटे पति ने पत्नी को देखा आपत्तिजनक अवस्था में तो कर बैठा ये गलती

Recommended Video

    Chhattisgarh: Wife किसी और के साथ बना रही थी Physical Relation, Husband ने की हत्या | वनइंडिया हिंदी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले में अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सूरजपुर जिले के भरतपुर की है। जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। जिस पर उसने गुस्से में आकर पत्नी की तेज धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस दौरान पत्नी के मिला युवक मौके के फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

    murder

    भरतपुर कोतवाली के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतिका (मनियारो बाई) को रात में काम से वापस लौटे पति ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। शनिवार रात आरोपी पति धरम साय घर पहुंच तो घर पर उसकी पत्नी मौजूद नहीं थी। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद जब पत्नी नहीं आई तो उसे ढूंढते हुए वह बाड़ी में चला गया, जहां पर उसकी पत्नी किसी अन्य पुरुष के साथ संदिग्ध परिस्थिति में थी।

    यह देखकर वह बौखला गया, पहले दोनों में झगड़ा हुआ, इसके बाद घर में मौजूद धारदार हथियार से उस पर वार किया। हमला इतना जोरदार था कि महिला की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े का फायदा उठाकर संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

    इस घटना की पुलिस को जानकारी पड़ोसियों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में उप निरीक्षक ने कहा कि मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर आरोपी पति के ऊपर आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+