पत्नी ने नहीं बताया स्मार्टफोन का कोड, पति ने दी खौफनाक सजा
झांसी। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर अपनी पत्नी की हत्या करवाने का आरोप लगा है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को सिर्फ इतनी सी बात पर मरवा दिया कि उसने अपने स्मार्टफोन का पैटर्न लॉक कोड बताने से मना कर दिया।

यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है, जहां 29, अगस्त, बुधवार की रात को विनीत कुमार दिवाकर पर अपनी पत्नी पूनम वर्मा को मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि विनीत के दोस्त से पूनम वर्मा का गला घोंटकर उसे मारा है।
लोगों को उसकी मौत के बारे में तब पता चला जब उसकी 4 साल की बच्ची ने सुबह पूनम वर्मा की लाश देखी। लाश देखते ही वह रोने लगी, जिसके बाद वहां पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली और विनीत से पूछताछ की।
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
पूछताछ में विनीत ने बताया कि वह काम के सिलसिले से कानपुर गया हुआ था। विनीत की कॉल डीटेल्स की भी जांच की गई। झांसी के एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में उसने अपनी जुर्म कबूल कर लिया है।
विनीत से पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के लिए एक स्मार्टफोन खरीदा था जिसके बाद उसका बर्ताव बदल गया और वह मुझे और मेरी बेटी को नजरअंदाज करने लगी। इतना ही नहीं, उसने अपने फोन पर भी पैटर्न लॉक कोड लगा दिया, ताकि कोई उसका फोन न देख सके।
अपने दोस्तों को दे दी पत्नी की सुपारी
विनीत को इस बात से शक हुआ कि पूनम उसे धोखा दे रही है और फिर उसने अपनी पत्नी को मरवाने की साजिश रची। उसने अपने दो दोस्तों लक्ष्मण और कमल को 80,000 रुपए दिए और पूनम को मारने के लिए कहा।
विनीत ने 29 अगस्त को कानपुर से ही अपनी पत्नी पूनम को फोन किया और कहा कि मेरे दो दोस्त घर से कम्प्यूटर लेने आएंगे। देर शाम लक्ष्मण और कमल घर आए और उन्होंने पूनम की गला घोंटकर हत्या कर दी।
यह हत्या एक लूट लगे, इसलिए उन्होंने पूरे घर में सामान बिखेर दिया और जो भी गहने-जवाहरात थे वो चुरा लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की खोजबीन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications