पति के बेइंतहा प्यार से परेशान हुई पत्नी ने मांगा तलाक, कहा- मुझसे कभी झगड़ते ही नहीं
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने अपने पति को इसलिए तलाक देने का फैसला किया क्योंकि वो उसे बेइंतहा प्यार करता है? सुनने में अजीब जरूर लगा होगा लेकिन ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए जो वजहें गिनाईं हैं उसे सुनकर अदालत में जज भी चौंक गए। तलाक की अर्जी देने वाली महिला ने बताया कि उनका पति उन्हें बहुत ज्यादा ही प्यार करता है। उनके बेइंतहा प्यार से अब मैं ऊब गई हूं और इसलिए उनसे तलाक लेना चाहती हूं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी शादी को अभी महज एक साल ही हुआ है।

कोर्ट में आया तलाक का अजीब मामला
तलाक का ये अजीब मामला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की महिला ने दायर किया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कोर्ट में बताया, 'वह अपने पति के बेइंतहा प्यार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है इसलिए तलाक का फैसला लिया है। यही नहीं महिला ने आगे ये भी बताया कि उनके पति ने ना तो उन पर कभी गुस्सा किया है, ना ही चिल्लाते हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि उन्होंने कभी मुझे उदास भी नहीं होने दिया। मैं इतने ज्यादा प्यार और देखभाल से परेशान हो गई हूं।'

पति के बेइंतहा प्यार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही महिला
यूएई की महिला ने कोर्ट में आगे बताया कि मेरे पति मुझे इतना प्यार करते हैं कि वो घर की सफाई में भी मेरी मदद करते हैं। इतना ही नहीं कभी-कभी वो मेरे लिए खाना भी बनाते हैं। एक साल की शादी में हमारा एक भी बार झगड़ा नहीं हुआ है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि महिला के पति ने उनको इतना प्यार दिया और उनका रवैया इतना उदार रहा है कि इससे उनकी जिंदगी 'नरक' बन गई है।

कोर्ट में बोली महिला- मैं अपने पति से एक लड़ाई के लिए तड़प रही हूं
महिला ने आगे कहा, 'मैं अपने पति से एक लड़ाई के लिए तड़प रही हूं लेकिन मेरे पति इतने रोमांटिक हैं कि उन्होंने इसका मौका ही नहीं दिया। आगे भी इसकी संभावना बेहद कम ही नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी नाराजगी पर भी वो मुझे माफ कर देते हैं और मेरे ऊपर तोहफों की बारिश कर देते हैं। महिला ने बताया कि अब मैं अपने पति के साथ बहस करना चाहती हूं, बिना लड़ाई और बहस के मुझसे रहा नहीं जाएगा। मुझे ऐसा पति नहीं चाहिए जो मेरी हर बात मानता हो।

'मैं अपने पति के साथ बहस करना चाहती हूं'
वहीं महिला के आरोपों पर उनके पति ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैंने कुछ भी गलत काम नहीं किया है। मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि मैं एक आदर्श पति बनूं, इसी की कोशिश मैंने हमेशा की है। यही नहीं इस शख्स ने कोर्ट में ये अपील भी की कि उनकी पत्नी को समझाया जाए कि जो केस उन्होंने किया है इसे वापस ले लें। एक साल में किसी शादी पर फैसला सुनाना सही नहीं है, हर कोई अपनी गलतियों से सीखता है। फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में पति-पत्नी को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए कहा है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications