लिंग परिवर्तन करा पति हुआ किन्नरों की टोली में शामिल, घर-घर जाकर मांग रहा बधाई, पत्नी फिर रही मारी मारी

लिंग परिवर्तन करा पति हुआ किन्नरों की टोली में शामिल, पत्नी फिर रही मारी मारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक शख्स के लिंग परिवर्तन कराकर किन्नरों की टोली में शामिल हो जाने का मामला सामने आया है। पत्नी ने मामले की शिकायत अधिकारियों से कर उसे पति से गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की है। पत्नी ने प्रोबेशन अधिकारी से शिकायत कर बताया है कि पति लिंग परिवर्तन करा किन्नरों की टोली में शामिल है। ऐसे में उसको गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, उनको पालने के लिए उसे भत्ता मिले।

husband change gender wife go to court in ghaziabad

मोदीनगर की रहने वाली महिला ने बताया है कि पति किन्नरों के साथ घर-घर जाकर बधाई मांगता है और नाचता-गाता है। पति उसको भी इसी टोली में शामिल हो जाने को कह रहा है, ऐसे में वो बीते एक साल से मायके में रह रही है। उसने बताया है कि चार साल पहले पति ने ऑपरेशन कराकर लिंग बदलवा लिया था, जिसके पास वो परेशान है।

महिला ने बताया है कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+