पत्नी से Nude Pics वायरल करने की धमकी देकर मांगा तीन तलाक, बेटी समेत घर से निकाला
ट्रिपल तलाक में प्रतिबंध लगने के बाद से तलाक देना मुश्किल हो रहा था, इसलिए पति ने कानूनी रुप से तलाक पाने के लिए पत्नी को तकलीफ देना शुरू कर दिया।
Recommended Video

मुंबई। ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध के बाद कानून के जाल में फंसने के डर से एक मुस्लिम पति ने अपनी पत्नी की नग्न फोटो निकालकर, वायरल करने की धमकी देकर तलाक की मांग की और ऐसा ना करने पर उसे बेटी समेत घर से निकाल दिया। ये घटना महाराष्ट्र के मुंबई में घटी, इस मामले में नागपाडा पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर अधिक जांच कर रही है। आग्रीपाडा परिसर में रहनेवाली महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि पति तलाक पाने के लिए मारपीट करके नग्न फोटो निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

तीन तलाक के लिए दी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
महिला की शादी आरोपी पति से 2013 में हुई थी। शादी के बाद से महिला नागपाडा परिसर में पति और बेटी के साथ रहती है। शादी के कुछ ही साल बाद पति महिला को मानसिक और शारिरिक रुप से प्रताड़ित करने लगा। ट्रिपल तलाक में प्रतिबंध लगने के बाद से तलाक देना मुश्किल हो रहा था, इसलिए पति ने कानूनी रुप से तलाक पाने के लिए पत्नी को तकलीफ देना शुरू कर दिया था, वो पत्नी के साथ रोज मारपीट और गाली गलौज करने लगा। बेटी के भविष्य के लिए महिला चुपचाप सारी यातनाएं सहन कर रही थी।

बेटी समेत पत्नी को घर से निकाला
पत्नी तलाक नहीं दे रही थी तो उसने दूसरा हथकंडा अपनाते हुए पत्नी के साथ मारपीट की और पत्नी की नग्न फोटो निकाली और महिला को धमकी दी अगर तलाक नहीं दिया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। तलाक से महिला इनकार करती रही तो पति ने बेटी सहित महिला को घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

पति के खिलाफ मामला दर्ज
पत्नी ने मायके आने के बाद पति की विकृत मानसिकता के बारे में घरवालों को जानकारी दी और पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। आग्रीपाडा पुलिस स्टेशन से ये मामला नागपाडा पुलिस को सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications