मीरवाइज ने कश्मीर को विवादित मुद्दा और पाक की चिंता को जायज बताया
श्रीगनर। घाटी के हालात आठ जुलाई के बाद से जो बिगड़े हैं तो फिर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन हालातों को लेकर पाकिस्तान से लेकर कश्मीर 'ब्लैक डे' मनाया गया। हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने इन्हीं हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फर्स्टपोस्ट को दिए एक खास इंटरव्यू में फारूक ने कश्मीर पर पाक की ओर से ब्लैक डे को जायज करार दिया गया है।

पाक की चिंता जायज
फारूक से कश्मीर के हालातों पर पाकिस्तान की ओर से आ रहीं टिप्पणियों को लेकर सवाल किया गया था। उनसे पाकिस्तान की ओर से ब्लैक डे की अपील के बारे में राय जानी गई।
फारूक ने इस पर कहा कि पाक भी इस विवाद में एक पार्टी है। उसकी ओर से अगर ऐसे हालातों को लेकर चिंता जताई गई है तो फिर यह वास्तविक है और भारत सरकार को यह बात समझनी चाहिए।
अमेरिका का भी जिक्र
फारूक ने इस मसले पर अंतराष्ट्रीय समुदाय की ओर से जताई गई चिंता का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में अमेरिका को भी शामिल कर लिया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका की ओर से भी हालातों को लेकर चिंता जाहिर की
गई है। हर बार की तरह इस बार भी इस अलगाववादी नेता ने भारत और पाक के बीच बातचीत का समर्थन किया है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत बंद होने की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है।
कश्मीर को विवाद माने भारत सरकार
भारत सरकार के साथ वार्ता के सवाल पर उन्होंने सरकार के सामने एक शर्त रख दी है। उनका कहना है कि सरकार पहले यह माने कि कश्मीर एक विवाद है तभी वह सरकार से बात कर सकते हैं।
जब तक इसे विवाद का विषय नहीं माना जाएगा समस्या बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को कश्मीर के वर्तमान हालातों के लिए हुर्रियत और पाकिस्तान को दोष देना बंद करना होगा।
वानी की मौत शहादत
मीरवाइज ने बुरहान वानी की मौत को भी शहादत करार दिया और कहा कि वह कश्मीर के लिए आजादी की लड़ाई लड़ रहा था।साथ ही उन्होंने राज्य में कश्मीरी पंडितों और पूर्व सैन्यकर्मियों की टाउनशिप को भी लोगों के गुस्से की वजह बताया है।
-
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications