अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता को आतंकियों ने मारी गोली
अनंतनाग। अनंतनाग के अच्छाबल इलाके में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता हफीजुल्ला मीर को आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। मीर को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मीर, सैयद अली शाह गिलानी के करीबी हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर ने मीर को उनके अकिनगाम स्थित घर पर गोली मारी। कश्मीर लाइफ रिपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी को भी हमले में चोट आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दो वर्ष की जेल के बाद आजाद हुए मीर
मीर को पिछले माह ही दो वर्ष की हिरासत के बाद जेल से रिहा किया गया है। ग्रेटर कश्मीर की मानें तो कुछ दिन पहले जारी एक बयान में हुर्रियत की ओर से कहा गया था कि उनकी जान को खतरा होने की बात कही गई थी। पार्टी के प्रवक्ता ने ग्रेटर कश्मीर के साथ बातचीत में कहा था कि पिछले एक माह से अज्ञात लोग लगातार मीर के घर के आसपास घूम रहे हैं। कभी ये लोग मीर के घर का दरवाजा खटखटाते हैं तो कभी ये खिड़की खटखटाकर उनके बारे में सवाल करते हैं। उनका पूरा पूरिवार दहशत में है।












Click it and Unblock the Notifications