हु्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का भड़काऊ Video वायरल, कहा-हम पाकिस्तानी, पाकिस्तान हमारा
हु्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का भड़काऊ Video वायरल,कहा-हम पाकिस्तानी, पाकिस्तान हमारा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी का भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो खुद को पाकिस्तानी बता रहे हैं। वीडियो में साफ-साफ सुना जा सकता है कि वो रैली में कह रहे हैं कि हम पाकिस्तानी हैं, पाकिस्तान हमारा है।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि जब हुर्रियत नेता खुद कह रहे हैं कि वह पाकिस्तानी हैं तो उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं, उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाए। कुछ यूजर्स ने गृह मंत्री अमित शाह से गिलानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications