'जामिया चलो' की गूंज के बीच हिरासत में लिए गए अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक
मीरवाइज उमर फारूक जामिया मस्जिद जाने वाले थे। इसके पहले गुरुवार को अलगाववादी नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हिंसा और तनाव का दौर जारी है। इस बीच शुक्रवार को अलगाववादियों की ओर से 'जामिया मस्जिद चलो' का ऐलान किए जाने के बाद माहौल गरमाता देख पुलिस ने अलगाववादी नेता और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को हिरासत में ले लिया है।

मीरवाइज उमर फारूक जामिया मस्जिद जाने वाले थे। इसके पहले गुरुवार को अलगाववादी नेता यासीन मलिक को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था और मीरवाइज उमर फारूक को नगीन स्थित उनके आवास में नजरबंद किया गया है।
अलगाववादियों की ओर से 'जामिया चलो' का आह्वान होने के देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी श्रीनगर में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
कुछ जगहों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को पावा शेल के गोले भी छोड़ने पड़े।












Click it and Unblock the Notifications