Human Freedom Index 2020: व्यक्तिगत आजादी के मामले में भारत की रैंकिंग 16 स्थान गिरी

Human Freedom Index 2020: वैश्विक नागरिक, आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे अहम कारकों के आधार पर जारी होने वाली ह्यूमन फ्रीडम इंडेक्स 2020 रैकिंग में भारत काफी नीचे चला गया है। गुरुवार को जारी ही रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग 162 देशों में 111 है, जबकि पिछले साल भारत की रैंकिंग 94 थी। ताजा रैंकिंग में भारत की रैंकिंग में 16 स्थान की गिरावट आई है। Human Freedom Index 2020 वर्ष 2008-2018 के आंकड़ों के आधार पर जारी की गई है। इस लिस्ट को अमेरिका के Cato Institute और कनाडा के Fraser Institute ने तैयार की है। इस इंडेक्स में 76 कारकों को शामिल किया गया है। व्यक्किगत आजादी के आधार पर भारत की रैंकिंग की बात करें तो यह 10 है, जबकि आर्थिक आजादी की रैंकिंग में भारत का स्थान 105 है। भारत का 10 में से कुल स्कोर 6.43 है।

protest

इस इंडेक्स में न्यूजीलैंड पहले पायदान पर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड, तीसरे पर हॉन्गकॉन्ग है। चीन की इस इंडेक्स में रैंकिंग 129 है, वहीं बांग्लादेश 139वें स्थान पर और पाकिस्तान 140वें स्थान पर है। अमेरिका और यूके इस इंडेक्स में साझा रूप से 17वें स्थान पर हैं। जबकि सीरिया आखिरी पायदान पर है। बता दें कि भारत की रैंकिंग में गिरावट दर्ज हुई है। इस वर्ष अक्टूबर में फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत की इंटरनेट स्वंत्रता लगातार तीसरे वर्ष कम हुई है। दुनिया में भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेट पर पाबंदी लगती है। अप्रैल में वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत दो स्थान नीचे गिरकर 142 स्थान पर पहुंच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+