गुजरात: कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी का थामा दामन
गांधीनगर। गुजरात के कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला का कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को तीन और कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी से बगावत कर ली है। कांग्रेस के विधायक बलवंत सिंह राजपूत, पीएल पटेल और तेजश्री पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और इन तीनों बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन भी थाम लिया है।

सूत्रों के अनुसार, बलंवत सिंह राजपूत को राज्यसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल के खिलाफ उन्हें खड़ा कर सकती है। आपको बता दें कि राजपूत और पटेल ने गुजरात विधानसभा स्पीकर रामलाल वोहरा को अपना इस्तीफा सौंपा है।

बलवंत सिंह राजपूत कांग्रेस के सीनियर नेता होने के साथ-साथ शंकर सिंह वाघेला के संबंधी है। आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में राजग की तरफ से उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को कम से कम 11 गुजरात के कांग्रेस विधायकों ने वोट दिया था।
Recommended Video

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला ने पार्टी से इस्तीफा देकर गुजरात में बड़ा झटका दिया था, ऐसे में दो और विधायकों का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। इसी साल दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications