दुनिया में सबसे ज्यादा बाघ भारत में, 30.5 फीसदी हुई बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली। सेव टाइगर्स अभियान ने आखिरकार रंग लाना शुरु कर दिया है। भारत में बाघों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। मौजूदा समय में बाघों की संख्या 2226 पहुंच गयी है जोकि 2010 में 1706 थी।

2014 में जारी हुई नई रिपोर्ट के अनुसार बाघों की संख्या में 30.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बाघों का यह आंकड़ा इसलिए भी अहम है क्योंकि दुनियाभर में बाघों की संख्या कम हो रही है। ऐसे वक्त में भारत में बाघों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी होना बड़ी उपलब्धि है।
जावड़ेकर ने कहा कि इससे पहले बाघों की गणना कभी भी इस प्रकार नहीं हुई जिसमें 80 फीसदी बाघों की विशेष तकनीक के द्वारा फोटोग्राफ ली गयी। जावड़ेकर ने कहा कि बाघों के शिकार में भी कमी आयी है, साथ ही बाघों के अनाथ बच्चों को देखभाल के लिए मंत्रालय एक विशेष कार्यक्रम शुरु करने जा रहा है।
बाघों की संख्या में भारी कमी आनी 2006 में शुरु हुई थीष उस समया बाघों की संख्या 3000 से घटकर 1411 रह गयी थी। लेकिन इसके बाद सरकार के प्रयासों के बाद बाघों की संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए कई अभियान शुरु किये गये।












Click it and Unblock the Notifications