तेलंगाना: पॉवर प्लांट में भीषण हादसा, अब तक 9 शव निकाले गए

हैदराबाद। तेलंगाना के पॉवर स्टेशन में आज तड़के आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग के बाद पहुंची रेस्क्यू टीमें राहत व बचाव का काम कर रही हैं। अभी तक 9 कर्मचारियों के शव निकाले जा चुके हैं। बचाव दल ने बताया कि दस लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि 9 लोग अंदर फंस गए थे।

Recommended Video

    Telangana Hydroelectric Plant : 9 मजदूरों के शव बरामद, राष्ट्रपति, PM ने जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    Power Plant

    श्रीशैलम स्थित हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट में गुरुवार रात यूनिट नंबर 4 में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। आग लगने के बाद किसी तरह दस कर्मचारियों को बाहर निकाल किया गया लेकिन 9 कर्मचारी अंदर फंस गए। वहीं धुएं के चलते राहत व बचाव काम में लगे दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन बिजली न होने और धुएं के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली।

    राज्य सरकार ने एनडीआरएफ से मदद मांगी जिसके बाद एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद 9 कर्मचारियों के शव बाहर निकाले गए।

    वहीं रेस्क्यू टीम द्वारा बचाए गए दस लोगों में से छह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। श्रीशैलम पॉवर प्लांट कृष्णा नदी पर स्थित है जो आंध्र और तेलंगाना को विभाजित करता है। आग तेलंगाना की तरफ वाले लेफ्ट पॉवर बैंक में लगी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+