चक्रवाती तूफान 'हुदहुद' के बाद भारी बारिश की आशंका
विशाखापत्तनम/भुवनेश्वर। एक राहत की खबर तटीय इलाकों के लिए आ रही है कि चक्रवाती घातक तूफान 'हुदहुद' की रफ्तार रविवार रात तक धीमी पड़ गई है लेकिन अभी पूरी तरह से खतरा टला नहीं है। तूफान के बाद होने वाली तेज बारिश से निपटना अब प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद प्रशासन और सरकार ने एक्टिव होकर तटीय इलाकों के लोगोंको पहले ही सुरक्षित कर लिया था जिसकी वजह से एक वृहद स्तर परह होने वाले हादसे से देश बच गया लेकिन फिर भी इस चक्रवाती तूफान की चपेट में 6 लोग असमय मौत के शिकार हो गये।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को साइक्लोन से छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।
'हुदहुद' की रफ्तार हुई धीमी, अब भारी बारिश का खतरा
मालूम हो कि चक्रवाती तूफान 'हुदहुद' रविवार आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम तट से टकराया और इसके बाद यह आगे निकल गया। आंध्र और ओडिशा के तटीय इलाकों में भीषण तूफान और भारी बारिश की वजह से छह लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और भीषण तूफान की वजह से कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए, संचार टावर ध्वस्त हो गए और फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान से आंध्र के चार जिलों के करीब 320 गांव प्रभावित हुए हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा दोनों ही राज्यों में भीषण तूफान वजह से तीन-तीन लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के कारण ओडिशा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।
हुदहुद ने ली 6 की जान, सैकड़ों प्रभावित
विशाखापत्तनम और आसपास के इलाकों में रातभर से जारी बारिश और 150 से 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफान की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम विभाग के अनुसार तूफान अब कमजोर होकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications