छत्तीसगढ़ पर मंडरा रहा हुदहुद, 5 राज्यों में अलर्ट, मौसम विभाग भी सतर्क

विशाखापट्टनम और ओडिशा में तबाही मचाने के बाद हुदहुद अब छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है. तूफान राज्य के बस्तर जिले में जगदलपुर के उत्तर-पश्चिम में करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर मंडरा रहा है. हालांकि, इसकी ताकत अब कमजोर पड़ गई है.

huhud moves ahead

बस्तर में भी एहतियातन बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए है. वाराणसी में भी लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. तूफान के 'डीप डिप्रेशन' में जाने की वजह से छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी यूपी में तेज बारिश हो रही है. वहीं, बिहार और झारखंड में भी हुदहुद का असर दिख रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को विशाखापट्टनम जाएंगे और वहां के हालात का जायजा लेंगे. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक बारिश होती रहेगी. छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी बरसात हो रही है. समंदर में लहरें उठने से बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में एक नाव पलट गई. हालांकि, किसी नुकसान की खबर नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हुदहुद के मद्देनजर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां के हालात की जानकारी ली है.
झारखंड के चाईबासा में भी हुदहुद तूफान का असर दिखा है. तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए है वहीं बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से पूरे इलाके में अंधेरा पसरा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+