Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक चुनाव: EVM में गड़बड़ी के बाद पहले धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र में रिजल्ट रोका, फिर EC ने BJP के शेट्टार को दी जीत

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु नतीजें सामने आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी-अपनी सरकार बनाने के लिए दांव खेलना शुरू कर दिया है। इस बीच कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र में इवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से रिजल्ट रोक दिया गया था, लेकिन चुनाव आयोग ने भाजपा के जगदीश शेट्टर को जीत दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, पेपर स्लिप और ईवीएम में ज्यादा फर्क नहीं था। चुनाव आयोग के मुताबिक अगर 2000 से ज्यादा वोटों का फर्क नहीं था। पेपर स्लिप और ईवीएम के बीच सिर्फ 459 वोटों का अंतर था और हिसाब से इस सीट पर बीजेपी आगे चल रही थी, इसलिए उन्हें ही जीत हासिल हुई है।

EVM में गड़बड़ी के बाद धारवाड़ में BJP को मिली जीत

हुबली-धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र धारवाड़ जिले और कर्नाटक के मुंबई कर्नाटक क्षेत्र में स्थित है। यह धारवाड़ संसदीय-लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है। निर्वाचन क्षेत्र में 2,49,504 वोटों की कुल संख्या है, जिनमें से 1,24,39 9 पुरुष और 1,24, 9 80 महिलाएं और 27 अन्य हैं।

कर्नाटक के चुनाव के एक दिन बाद, बीजेपी के जगदीश शेट्टर ने राज्य में कम मतदान के बारे में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने उसके लिए चुनाव आयोग को भ्रष्टाचार रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने के लिए कड़ी आलोचना की थी। जगदीश शेट्टर ने कहा था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में केवल 60% मतदान दर्ज किया गया है जो पिछले चुनावों की तुलना में कम है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मतदाताओं की सूची से हजारों नाम हटा दिए गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+