यौन शोषण के आरोप के बाद एचटी के ब्यूरो चीफ ने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता के साथ यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद मी टू कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में हिंदुस्तान टाइम्स के ब्यूरो चीफ प्रशांत झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनपर यौन शोषण का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं एआईबी केद तन्मय भट्ट ने भी इस ग्रुप से अलग होने का ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि इससे पहले एआईबी के पूर्व सदस्य उत्सव पर भी यौन शोषण के कई आरोप लग चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपने व्यवहार को लेकर माफी मांगनी पड़ी थी।

बतौर रिपोर्टर करेंगे काम

बतौर रिपोर्टर करेंगे काम

हालांकि झा बतौर रिपोर्टर काम करते रहेंगे, उन्होंने पेपर के एडिटर इन चीफ को लिखे मेल में कहा है कि मेरे लिए यह बेहतर होगा कि मैं ब्यूरो चीफ के पद से इस्तीफा दे दूं। मैं नहीं चाहता हूं कि मेरी वजह से संस्था को किसी भी तरह का नुकसान उठाना पड़े, मेरे उपर लगे आरोपों की वजह से मैं नहीं चाहता कि संस्थान की छवि धूमिल हो। आपको बता दें कि झा ने दो किताब हाऊ बीजेपी विन्स और बैटल्स ऑफ द न्यू रिपब्लिक ए कंटेंपरेरी हिस्ट्री ऑफ नेपाल लिखी थी।

भेजते थे अश्लील मैसेज

भेजते थे अश्लील मैसेज

झा पर वकील अवंतिका मेहता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह किसी काम के सिलसिले में झा से मिलने के लिए गई थीं। जिसके बाद झा उन्हें अश्लील मैसेज व्हाट्सएप पर भेजने लगे थे, बावजूद इसके कि उन्होंने इन मैसेज के खिलाफ आपत्ति जताई थी। गौरतलब है कि जबसे तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है उसके बाद कई लोगों ने खुलकर उनके साथ हुए शोषण के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है।

कई मामले आ रहे सामने

कई मामले आ रहे सामने

तनुश्री दत्ता के बाद कंगना रनौत सहित कई अभिनेत्रियों ने उनके साथ हुए शोषण के बारे में खुलकर अपनी बात रखी है। गौर करने वाली बात यह है कि अब ये तमाम अभिनेत्रियां अभिनेता के नाम भी खुलकर ले रही हैं, जिसेक बाद माना जा रहा है कि हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में भी मी टू कैंपेन की शुरुआत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें- Me Too: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, सामने आई कई महिलाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+