Hate Story: अभिनेता रितिक रोशन को कंगना के कारण हो सकती है जेल?
मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे की काली दास्तां लोगों के बीच सुर्खियां बनी हुई है, जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनावत के बीच के विवाद की जो कि अब कोर्ट की दहलीज तक जा पहुंचा है। 30 अप्रैल को कंगना रनाउत साइबर अपराध पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करायेंगी।
मणिपुर हमले पर Tweet करके विवादों में फंसे रितिक रोशन

मालूम हो रितिक रोशन ने अभिनेत्री के खिलाफ एक ऑनलाइन इंपोस्टर को उनके नाम से उनके प्रशंसकों को ईमेल भेजने के कारण प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके कारण अब 30 अप्रैल को कंगना अपना पक्ष पुलिस के सामने रखेंगी।
कंगना की बहन रंगोली का दर्दनाक दर्द: एसिड अटैक से मेरी एक आंख और ब्रेस्ट खराब हो गए
रितिक रोशन को कंगना के कारण हो सकती है जेल?
क्या है मामला?
दरअसल कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू में कंगना ने इशारों-इशारों में बिना रितिक रोशन का नाम लिये हुए कहा था कि उनके कुछ एक्स (पूर्व प्रेमी) उन्हें फिल्म से अब निकलवाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग बेवकूफ हैं और नहीं जानते कि कंगना को किसी की जरूरत नहीं। दरअसल कंगना का ये बयान इसलिए आया था कि क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि कंगना को रितिक के ही कहने पर 'आशिकी 3' से निकाल दिया गया है।
रितिक रोशन ने किया था विवादित ट्वीट
जिसके बाद रितिक रोशन ने ट्वीट किया था कि वो पोप के साथ इश्क कर सकते हैं लेकिन बॉलीवुड में इस समय आरोप लगाने वाली तथाकथित अभिनेत्रियों के साथ नहीं। रितिक और कंगना दोनों ने एक-दूसरे का नाम नहीं लिया लेकिन ये साबित हो गया कि दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और इस बात को भी हवा मिली कि कंगना और रितिक के बीच शायद कुछ था।
कंगना के कारण रितिक को होगी जेल?
इसके बाद खुले तौर पर आरोपों का दौर जारी हो गया, रितिक ने कंगना पर उनके पर्सनल ईमेल से प्राइवेट बातें और फोटो शेयर करने का आरोप लगाया है तो वहीं कंगना के वकील ने कहा है कि कंगना भी ये बातें कह सकती हैं कि उनके पर्सनल फोटो को रितिक रोशन सार्वजनिक करने में तुले हैं और अगर कहीं सच में कंगना ने ऐसा किया तो रितिक को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता है।












Click it and Unblock the Notifications