JNU हिंसा: HRD मंत्रालय बोला- VC को हटाना समस्या का समाधान नहीं

नई दिल्ली। जेएनयू में हुई हिंसा के बाद छात्रों और शिक्षको ने 'वीसी हटाओ' विरोध मार्च निकाला। राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने बीच में ही रोक लिया। इसी बीच एचआरडी मंत्रालय की ओर से वीसी को हटाने को लेकर बयान आया है। एचआरडी सचिव अमित खरे ने गुरुवार को कहा कि, वीसी को हटाना समस्या का समाधान नहीं है। मैंने कल सुबह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और टीम को बुलाया है। इसी बीच जेएनयू के मसले पर अब पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री जोशी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीसी को हटाने की मांग की है।

 HRD Secretary Amit Khare says I have called JNU VC and team tomorrow morning

सचिव अमित खरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'वीसी को हटाना समाधान नहीं है।' उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मंत्रालय के अधिकारी वाइस चांसलर से मिलने के बाद फिर स्टूडेंट यूनियन से भी मुलाकात करेंगे। खरे ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है वह दुखद है। स्टूडेंट्स की कुछ शिकायतें हैं। टीचर्स की भी प्रशासन के खिलाफ शिकायतें हैं, हम सभी को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

अमित खरे ने कहा, मैंने कल सुबह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर और टीम को बुलाया है। मैंने छात्रों को यह भी कहा है कि मैं कल उनकी मांगों को लेकर उनसे फिर मिलूंगा, खरे ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि आज जेएनयू के प्रतिनिधियों से एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों ने मुलाकात की है। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने एचआरडी मंत्रालय की तरफ मार्च निकाला था।

एचआरडी मंत्रालय की बैठक के बाद जेएनयूएसयू की अध्यक्ष ने आइशी घोष ने कहा, जब तक वीसी को नहीं हटाया जा सकता तब तक कोई बात नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मंत्रालय बात करना चाहता है तो यूनिवर्सिटी कैम्पस आए। जेएनयू वीसी को हटाने की मांग को लेकर आज भी स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। वे राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च लेकर निकले जिन्हें अंबेडकर भवन के पास रोक लिया गया। उन्हें हिरासत लेकर इलाके को खाली करा लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+