जेएनयू छात्रों के प्रदर्शन पर HRD मिनिस्टर पोखरियाल का बड़ा बयान

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में जिस तरह से तमाम छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल विशंक ने कहा कि जेएनयू में छात्रों ने फीस वृद्धि का मसला उठाया था, उसका समाधान कर दिया गया है। निशंक ने कहा कि फीस वृद्धि से जुड़े मसले का समाधान कर दिया गया है। छात्र संगठन और शि7कों के प्रतिनिधिमंडल से तमाम दौर की चर्चा के बाद इस मसले का समाधान कर लिया गया है। बावजूद इसके जेएनयू में प्रदर्शन चल रहा है जोकि कतई उचित नहीं है।

pokhariyal

हिंसा के बाद हालात जस के तस

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी को हुई हिंसा के एक सप्ताह बाद भी कैंपस में हालात जस के तस बने हुए हैं। छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच जेएनयू प्रशासन ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण की समय सीमा को बढ़ा दिया है। रविवार को विश्वविद्यालय की तरफ से पंजीकरण के इच्छुक छात्रों के लिए एक सूचना जारी की गई जिसमें बताया गया कि रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ा दिया गया है।

5 जनवरी को हुई हिंसा

गौरतलब है कि जेएनयू कैंपम में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों और टीचर्स के साथ मारपीट की। इस हमले में जएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष सहित करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हमले के बाद से ही देश में आक्रोश की एक लहर दौड़ पड़ी और जेएनयू छात्रों के समर्थन में देशभर से लोग सामने आए। बता दें कि जिस दौरान यह घटना हुई उस सयम छात्र कैंपस में अपना पंजीकरण करने के लिए इकट्ठा हुए थे। हमले के बाद से जेएनयू प्रशासन ने इस प्रक्रिया को दो दिन के लिए टाल दिया था।

पंजीकरण की तारीख बढ़ी

जेएनयू प्रशासन ने रविवार को जानकारी दी कि विवाद के चलते शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अवरुद्ध हुई थी जिस वजह से उसकी समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक छात्र अब 15 जनवरी, 2020 तक विश्वविद्यालय में आवेदन करा सकते हैं। इसके लिए छात्रों से कोई अतरिक्त चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+