एचआरडी मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दिया विवादित बयान, कहा-नेहरू, पटेल और बोस चढ़े थे फांसी पर!
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिसपर आने वाले दिनों में विवाद शुरू हो सकता है।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऐसे महापुरूषों के फांसी पर चढ़कर बलिदान देने की बात कर रहे हैं जो असल में फांसी चढ़े ही नहीं थे।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एक कार्यक्रम में ब्रिटिश लोगों को बाहर निकालने में भारतीयों के योगदान और संघर्ष पर बोल रहे थे।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, पंडित नेहरू, सरदार भगत सिंह, राजगुरू सभी फांसी पर चढ़े।
जावडेकर ने यहीं पर गलती कर दी और सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और पंडित नेहरू का नाम भी फांसी पर चढ़ने वालों में ले लिया। जबकि इतिहास के पन्नों में सिर्फ में भगत सिंह और राजगुरू के फांसी पर चढ़ने के तथ्य मौजूद हैंं।
जावडेकर के इस बयान को लेकर आने वाले समय में विवाद हो सकता है। अभी इस पर किसी राजनीतिक दल ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अपने बयान पर सफाई देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि उनकी बात को गलत तरह से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस बाबत सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर अपनी सफाई दी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जो मैंने बात कही है। अगर ध्यान से लोगों ने उसे सुना होगा तो उनके मन में कोई भ्रम नहीं रहेगा।