अभिनंदन की पाक से रिहाई पर दुनियाभर की मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली। पाकिस्तान में बंदी बनाए गए विंग कमांडर अभिनंदन आज भारत लौटेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उन्हें दोपहर बाद छोड़ा जाएगा। गुरुवार को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने विशेष सत्र में भारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई का ऐलान कर दिया। भारत की इस कामयाबी को कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है। दुनिया भर की मीडिया ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

द गार्जियन
ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन ने इस घटना पर शीर्षक लिखा कि, कश्मीर अटैक में पकड़े गए भारतीय पायलट को पाकिस्तान छोड़ेगा। वही खबर में द गार्जियन ने लिखा है कि पाकिस्तान का कहना है कि वह दो दशकों से उपमहाद्वीप में पड़ोसियों के बीच उपजे सैन्य संकट को कम करने की पहल के तहत कैद भारतीय पायलट को रिहा करेगा।

द वॉल स्ट्रीट जरनल
वहीं द वॉल स्ट्रीट जरनल ने लिखा कि, पाकिस्तान ने बंदी भारतीय पायलट को रिहा किया, कम होगा तनाव। वॉल स्ट्रीट ने लिखा कि, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा कि उनका देश जल्द ही भारतीय वायु सेना के पायलट को रिहा कर देगा। यह एक पहल है जो सैन्य हमलों के दो दिनों के बाद दिखाई दी है।

वॉशिंगटन पोस्ट
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि परमाणु शक्ति संपन्न भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों से सैन्य मुठभेड़ें जारी हैं। हालांकि पाकिस्तान अब लड़ाई को टाल रहा है। गुरुवार को पाकिस्तान संसद में इमरान खान ने शांति के संदेश के तहत भारतीय पायलट को रिहा करने की घोषणा की। उनके फैसले से उपमहाद्वीप में तनाव कम होगा।

अलजजीरा
अलजीरा भारत पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव का काफी बड़े पैमाने पर कवर कर रहा है। अलजजीरा ने इस मुद्दे पर लिखा कि, दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान ने शातिं की पहल करते हुए भारतीय पायलट को रिहा करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को शुक्रवार दोपहर को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

सीएनएन
सीएनएन ने लिखा है कि जब दो बड़े देशों के बीच लड़ाई होती है तो लोगों के अंजाम भुगतने की संभावना ज्यादा होती है। यह बात कुछ समय पहले पाकिस्तान में चुनकर सत्ता में आए इमरान खान और भारत में हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी ने नेता नरेंद्र मोदी दोनों महसूस कर रहे हैं। भारत में चुनाव होने वाले हैं। मौजूदा टकराव से बचने के लिए दोनों प्रधानमंत्रियों को अपने सियासी भविष्य के लिए ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता और अविश्वास की खींचतान का सामना करना पड़ेगा।
-
Pakistan Vs Israel: शांति से पहले पाक में क्लेश, ख्वाजा आसिफ के बयान पर नेतन्याहू ने फटकारा, एक और बेइज्जती -
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
Pakistan Ceasefire: दो दुश्मनों को एक टेबल पर कैसे लाए आसिम मुनीर? नेतन्याहू को किसने किया राजी? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications