आधार में दिए मोबाइन नंबर और ईमेल को घर बैठे ऐसे करें वेरिफाई
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को जरूरी दस्तावेज बना दिया है। आपका बैंक अकाउंट हो या फिर पैन कार्ड ,राशन कार्ड हो या फिर मोबाइल नंबर, सभी जरूरी कामों के लिए आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को भी वेरिफाई किया जा सकता है। जी हां घर बैठे कुछ आसान स्टेप से आप अपने आधार नंबर में लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरिफाई कर सकते हैं।

घर बैठे आधार में लिंक मोबाइल और ईमेल को करें वेरिफाई
अपने आधार कार्ड में लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरिफाई करने के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन वेरिफाई करना होगा। आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको आधार से संबंधित सभी ऑनलाइन सर्विस मिलेगी।

वेरिफाई करें मोबाइन नंबर और ईमेल
आपको आधार की वेबसाइट के हम पेज पर Verify Email/Mobile Number का विकल्प दिखेगा। आपको उस विकल्प को क्लिक करना होगा। इसे क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपसे जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। यहां आपको आधार नंबर, ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर के साथ-साथ एक कैप्चा डालना होगा। अगर आप सिर्फ ईमेल वेरिफाई करना चाहते हैं तो सिर्फ ईमेल आईडी ही डालें। इसके बाद आपको Get One Time Password पर क्लिक करना होगा।

OTP से करें वेरिफाई
वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करते ही आपके ईमेल और मोबाइल नंबर पर एक कोड आ जाएगा। आपको इस ओटीपी को पेज पर दूसरी तरफ आ रहे ओटीपी के बॉक्स भरना होगा। इसे भरने के बाद आपको वेरिफाई ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही आपको पेज पर Congratulation! The Email ID matches with our records का संदेश मिल जाएगा।

ऐसे करें अपटेड
अगर आपके मोबाइल पर ये संदेश नहीं आता तो समझ लीजिए की आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक मोबाइल नंबर से मेल नहीं खा रहा है। इसके लिए आपको नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना आधार नंबर अपटेड करवाना होगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications