जानिए आखिर कैसे गिरफ्त में आया वांटेड डॉन छोटा राजन
नई दिल्ली। सोमवार को इंडोनेशिया के बाली से खबर आई कि अंडरवर्ल्ड डॉन और दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रहे छोटा राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, हर कोई यह जानने में लग गया कि आखिर यह हुआ कैसे।

टीम जाएगी ऑस्ट्रेलिया
छोटा राजन से जुड़े इस नए घटनाक्रम के सामने आने के बाद अब इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ यानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के अधिकारी इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे। रॉ के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें इस बात के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी थी कि राजन कहां हो सकता है और वह ऑस्ट्रेलिया में था।
जुलाई 2014 से रखी जा रही थी नजर
राजन पर इंटरपोल की नजरें थीं और पिछले वर्ष जुलाई से ही उससे जुड़ी हर जानकारी को करीब से ट्रैक किया जा रहा था। वह कई वर्षों तक छिपकर रह रहा था लेकिन कहा जाता है कि उसके साथियों ने ही उसका कवर खत्म कर दिया था।
ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने राजन की पहचान कर ली थी लेकिन उसे इस बात को तय करने में थोड़ा समय लगा कि क्या यह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ही है। राजन ऑस्ट्रेलिया में न्यू कैसल को छोड़कर एक अनजान जगह पर रहने लगा था।
इंटरपोल ने भी की मदद
जो अथॉरिटीज भारतीय एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही थीं उनकी नजरें भी कई माह तक राजन पर थीं।अथॉरिटीज को इंडोनेशिया के बाली में उसकी कई योजनाओं के बारे में पता चला। इंटरपोल ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ मिलकर लंबे समय तक उसका पीछा किया और उसकी हर गतिविधि को देखा। जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचा, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
भारत लाया जाएगा डॉन
रॉ के एक अधिकारी के मुताबिक इंटरपोल ने सही व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अब एक टीम को बाली भेजा जाएगा ताकि उसके प्रत्यपर्ण की प्रक्रिया शुरू हो। छोटा राजन भारत में वांटेड है। भारत लाने से पहले उससे जुड़ी कई औपचारिकताएं हैं जिन्हें पूरा किया जाएगा। फिर उसे भारत में लाकर जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications