आगामी चुनावों में अपने वोट का ऐसे करें इस्तेमाल
नई दिल्ली। देश में इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव होंगे। इन चुनावों के मौसम में आपको अपने वोटिंग का पता जरूर होना चाहिए। पोलिंग बूथ पहुंचने से पहले आपको यह पता जरूर होना चाहिए कि वोट कैसे डाला जा सकता है और कौन वोट देने के योग्य हैं। यहां कुछ वोटिंग के बारे में जानकारी बताई जा रही है।

भारत में वोट कैसे दें
- आपकी उम्र 18 या उससे ज्यादा होनी चाहिए
- आपको पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए
- स्टेट इलेक्टोरल ऑफिस की वेबसाइट पर इलेक्टोरल रोल्स में अपना नाम जरूर चैक करें
- यह लिस्ट लोकल इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिस पर उपलब्ध है
- अपने पास वोटर आईडी या फोटो समेत अपनी एक वैध आईडी और वोटर स्लिप जरूर रखें
- अगर आपके पास वोटर स्लिप नहीं भी है, तो चिंता करने की बात नहीं है। यह स्लिप आपको आपके पोलिंग बूथ पर जरूर मिल जाएगी
- पोलिंग बूथ पर अपना वोटर आईडी और स्लिप जरूर साथ रखें
- वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ में बैठे अधिकारी स्लिप में आपका नाम और आपकी आईडी जरूर चैक करेंगे
- पोलिंग बूथ में एक अधिकारी आपके एक अंगुली पर इंक लगाएगा और आपके हस्ताक्षर लेकर एक पर्ची देगा
- तीसरा अधिकारी आपको मिली हुई पर्ची को चैक करेगा
- उसके बाद आप वोट देने के लिए आगे बढ़ेंगे
- इवीएम मशीन पर आपको अपना उम्मीदवार चुनना होगा और उसके आगे लगे बटन को प्रेस करना होगा
- आपके वोटिंग के बाद वीवीपीएटी में एक पर्ची के जरिए आपका वोट जनरेट हो जाएगा












Click it and Unblock the Notifications