Voter ID card: जानिए घर बैठे ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे बनवाएं ?

घर बैठे ऑनलाइन वोटर आईडी आप बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे और कहां।

Voter ID card: देश के कुछ राज्‍यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। ये राज्‍य राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश और तेलंगाना है।वहीं इस अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाला हैं।

चुनाव में अपने राज्‍य और देश की सरकार चुनने का अधिकार वोटरों को होता है। भारत के प्रत्‍येक नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, उनका वोटर आईडी होना जरूरी है क्‍योंकि बिना वोटर आईडी के आप वोट नहीं डाल सकते है।

Voter ID card:

अगर आपने भी अभी तक अपना वोटर आईडी (voter idCard) नहीं बनवाया और अपने मतदान का अधिकार करना चाहते है तो तुरंत वोटर आईडी बनवा लेना चाहिए। वोटर आईडी यानी मतदान पहचान पत्र बनावाना अब बहुत ही आसान हो गया है क्‍योंकि घर बैठे हुए आप अपना वोटर आईडी ऑनलाइन बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

वोटर आईडी बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदन करना होता है। ये अब आसान इसलिए हो चुका है क्‍योंकि इसकी सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है।

चुनाव आयोग ने वोटर आईडी बनाने के लिर राष्‍ट्रीय मतदाता पोर्टल लॉन्‍च किया है। राष्‍ट्रीय मतदान सेवा पोर्टल पर फॉर्म 6 आप ऑनलाइन भर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए मतदाना हेल्‍पलाइन ऐप का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आधिकारिक पोर्टल पर जाकर और अधिक जानकारी ले सकते हैं।

ऑलाइन वोटर आईडी के लिए फॉलो करें ये स्‍टेप

  • Election Commission of India (ECI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट https://electoralsearch.in/ पर जाना होगा।
  • National Voters Services Portal को क्लिक करें।
  • अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो अपना पहले अकाउंट बनाए।
  • अगर पहले से यानी आप पुराने यूजर हैं तो आपका अकांउट है तो क्रे‍डेंशियल्‍स पर क्लिक करें
  • Apply online for registration of new voter को क्लिक करें।
  • इसके बाद वहां दिए गए नए वोटर आई के लिए उपलबध फार्मा को भरें
  • इसमें सभी जानकारी भरें और फोटो और मांगे गए सभी डाक्‍युमेंट्स अपलोड करें।
  • फार्म भरने के बाद एक बार ठीक से पढ़ लें और क्रास चेक करें कि सभी जानकारियां सही है,इसके बाद Submit' का बटन दबाएं।वोटर आईडी से रिलेटेड सभी अपडेट आपके रजिस्‍टर्ड ई-मेल पर एक मेल आ जाएगा।

जानें किस लिए होते हैं ये फार्म

  • फॉर्म-6 उनके लिए है जो पहली बार मतदान करने वालों के लिए है, इसके साथ ही उन वोटरों के लिए भी है जिन्‍होंने अपना घर चेंज कर दिया है।
  • फॉर्म- 6 एनआरआई वोटरों के लिए होता है।
  • फार्म-8 में आप नाम, उम्र, पता, फोटो में चेंज करने के लिए होता हैं।
  • फॉर्म 8A- अगर अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही अपना पता बदलना चाहते हें तो ये फार्म भरें।

जानें कितने दिनों में हो जाता है तैयार

Voter ID Card Application Status पर आप आईडी कार्ड का लेटेस्‍ट स्‍टेटस आप चेक कर सकते हैं। पूरी जानकारी अगर आपने सही दी हैं तो वोटर आईडी कार्ड 1 से 10 सप्‍ताह के अंदर मिल जाएगा। अधिक से अधिक 1 महीने के अंदर वोटर आईडी आपको मिल जाएगा।

हां ये याद रखे अगर कोई चुनाव आपके राज्य या देश में होने वाले हैं और चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है तो आचार संहिता लागू हो चुकी है, उस दौरान वोटर आईडी नहीं बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+