कैसे आईबी की चौकसी से बची 1,000 यात्रियों की जान

श्रीनगर। बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है और इन प्रदर्शनों में हजारों अमरनाथ यात्रियों को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन इन अमरनाथ यात्रियों की जान आफत में आ जाती अगर इंटेलीजेंस ब्‍यूरों (आईबी) ने चौकसी न बरती होती।

amarnath-yatra-ib-alert

पहलगाम भेजा जाना था यात्रियों को

तीर्थयात्रियों को अनंतनाग में रोक दिया गया था और विरोध प्रदर्शनों की वजह से उन्‍हें पहलगान भेजने की तैयारी थी। यात्रियों के लिए बसों का इंतजाम कर लिया गया था। इसी समय आईबी को एक ऐसा जानकारी मिली जिसने उनके कान खड़े कर दिए।

आईबी को जानकारी मिली की तीर्थयात्रियों की बसों पर हमला करने के लिए आतंकी तैयार बैठे हैं। इन आतंकियों के पास हथियारों की बात की जानकारी भी आईबी को मिली थी।

आईबी ने तुरंत ही इस जानकारी को लोकल अथॉरिटीज के साथ शेयर किया और फिर यात्रियों को पहलगाम रवाना होने से रोक दिया गया।

हथियारों के साथ तैयार थे चार आतंकी

आईबी ऑफिसर्स की ओर से बताया गया है कि करीब चार लोग हथियारों के साथ अनंतनाम में यात्रियों की बसों पर हमले की ताक में थे। हजारों यात्रियों को उन्‍हें मिली एक चेतावनी के बाद रोक दिया गया था।

आईबी की मानें तो यात्रियों को करीब 70 बसों में पहलगाम के लिए रवाना किया जाना था। हालांकि आईबी की हरी झंडी के बाद ही अथॉरिटीज इन बसों को रवाना करती। यात्रियों की बसें नहीं पहुंची और आतंकी उसी जगह पर इंतजार करते रहे।

फिर आईबी ने दिया आदेश

सुबह करीब 10:30 बजे आईबी की ओर से यात्रियों को रवाना करने के लिए ग्रीन सिग्‍नल दिया गया। उस समय तक आतंकी वहां से चले गए थे।

उन्‍हें लगने लगा था कि अब अनंतनाग से यात्रियों से भरी बसों को रवाना नहीं किया जाएगा। आईबी को आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद ही यात्रियों की बसों को रवाना करने का आदेश जारी किया गया।

खतरा मोल नहीं लेना चाहते थे आफिसर्स

आतंकियों की मंशा उस समय क्‍या थी यह अभी तक साफ नहीं है। पूर्व में ऐसी कई घटनाएं हुईं हैं जिनमें आतंकी सिर्फ डराने के लिए सामने आए थे।

वहीं आईबी का कहना है कि भले ही आतंकी लोगों को डराना चाहते हों लेकिन फिर भी वह कोई रिस्‍क नहीं ले सकते थे। ऑफिसर्स उस समय अगर कोई भी एक्‍शन लेते तो फिर आतंकी अलर्ट हो जाते और वह फायरिंग शुरू कर सकते थे। वह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+