जब शख्स ने मांगी सुषमा से मदद, कहा मेरा फ्रिज खराब हो गया, देखिए कैसे स्वराज ने दिया जवाब
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों ट्विटर पर छाईं हुई हैं। लोगों की मदद को वो हमेशा से आगे रही हैं। बात चाहे आम की हो या खास की, सुषमा ने हमेशा से ट्विटर पर रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया में अपनी इसी सक्रियता की वजह से वो ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला नेता बन गई है।

उनके इसी स्वभाव की वजह से अक्सर लोग उनसे ट्विटर पर मदद मांगते हैं, लेकिन इस बार उन्हें एक शख्स ने चक्कर में डाल दिया। दरअसल वेंकेट नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर सुषमा से मदद मांगी। शख्स ने ट्वीट किया कि उन्हें एक कंपनी ने खराब फ्रिज बेच दिया है। कंपनी इसे बदलने के लिए तैयार नहीं है बल्कि इसकी मरम्मत पर जोर दे रही है।
शख्स की इस ट्विट पर सुषमा ने बड़े ही विनम्रता से इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा किभाई मैं रेफ्रिजरेटर से जुड़े मामले में आपकी मदद नहीं कर सकती। मैं संकटग्रस्त लोगों की मदद करने में व्यस्त हूं। सुषमा के इस जवाब के बाद लोग उनके जवाब से काफी प्रभावित हो गए है। लोग ट्विट की जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications