सिद्धधू की पत्नी ने नहीं बनाया कोई अप्रैल फूल, वाकई छोड़ दी है बीजेपी
अमृतसर। क्रिकेटर से राजनेता बने और बीजेपी के अमृतसर से सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने एक अप्रैल यानी अप्रैल फूल वाले दिन पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कुछ लोग इसे अप्रैल फूल का मजाक मान रहे थे लेकिन यह कोई मजाक नहीं था बल्कि हकीकत है कि अब नवजोत कौर पार्टी छोड़ चुकी हैं।

अमृतसर से विधायक डॉक्टर नवजोत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि आखिरकार मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और अब उनका एक बोझ खत्म हो गया है।
अप्रैल फूल का इतिहास और इससे जुड़ी कुछ खास बातें
नवजोत अब पंजाब की प्रकाश सिंह बादल सरकार में संसदीय सचिव का पद संभाल चुकी हैं। हालांकि उनके पीए ने साफ किया है कि यह अप्रैल फूल का मजाक नहीं है और नवजोत ने वाकई इस्तीफा दिया है।
माना जा रहा है कि नवजोत कौर और उनके पति नवजोत सिंह सिद्धधू, आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications