पीएम मोदी ने की सोमालिया से केरल की तुलना, शुरू हुआ विवाद

नई दिल्‍ली। पिछले दिनो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां पर उन्‍होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे केरल के सीएम ओमान चांडी उनसे खफा हो गए हैं। उन्‍होंने पीएम से माफी की मांग तक कर डाली है और कहा है कि पीएम ने पीएम ऑफिस को अपने बयान से अपमानित किया है।

किसकी डिग्री कितनी सच्ची कितनी झूठी!

How PM Modi compares Kerala with Somalia and creates trouble for BJP

पीएम मोदी के बयान पर सीएम नाराज

दरअसल पीएम मोदी ने दो दिन पहले हुई एक चुनावी रैली में केरल की तुलना सोमालिया से की थी। उनके इस बयान के बाद सीएम चांडी ने कहा है कि केरल पिछले पांच साल से आर्थिक और मानव संसाधन विकास में राष्ट्रीय औसत से आगे है। इसके बाद भी पीएम केरल की तुलना सोमालिया से कर रहे हैं जो कि गरीबी और आंतरिक संघर्ष से जूझ रहा है।

पीएम वापस लें अपना बयान

चांडी ने सवाल किया है कि क्या केरल भारत का राज्य नहीं है? क्या ये प्रधानमंत्री के लिए शर्म की बात नहीं है कि वो ये कहें कि सोमालिया जैसा राज्य देश में है। चांडी ने पीएम के बयान को बिल्‍कुल अधारहीन करार दिया है। पीएम मोदी बुधवार को फिर केरल में होंगे और चांडी ने उनसे इस मौके पर केरल को सोमालिया से जोड़ने वाला बयान वापस देने की मांग की है।

पीएम मोदी ने किया पीएमओ का अपमान

चांडी के मुताबिक जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर डॉ मनमोहन सिंह जैसे निष्ठावान लोगों ने प्रधानमंत्री कार्यालय की शोभा बढ़ाई है तो पीएम मोदी ने उसका अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+