दस्तावेजों से हुआ खुलासा, ओसामा बिन लादेन कश्मीर पर रखता था पैनी नजर

नई दिल्ली। डेविड हेडली की फाइल्स से बड़ा खुलासा हुआ है, इन फाइलों में से यह बात निकलकर सामने आई है कि ओसामा बिन लादेन जम्मू कश्मीर पर पैनी नजर रखता था। जिस वक्त अमेरिका के सील कमांडो ने लादेन को पाकिस्तान में मार गिराया था तो उसके ठिकाने से कई दस्तावेजों को बरामद किया गया था। जिसमे कई अहम बातों का खुलासा हुआ था।

OSAMA BIN LADEN

लादेन के बेटे की शादी का वीडियो मिला था

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने सीआईए ने 470,000 फाइल्स को सार्वजनिक किया है। जब लादेन को 2011 में अमेरिका की नेवी सील्स ने मार गिराया था तो उसके पास से कई दस्तावेजो को जब्त किया गया था। इन फाइल्स में लादेन के बेटे की शादी का वीडियो भी है, साथ ही एक डायरी बरामद की गई है। दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ है कि लादेन जम्मू कश्मीर पर करीबी नजर रखता था। वह यहां लश्कर के सदस्यों के गिरफ्तार पर नजर रखता था और कुछ शीर्ष अखबारों और मैगजीन को पढ़ता था।

पीटीआई की खबरें पढ़ता था

लादेन के कंप्यूटर में एक लेख की प्रति मिली थी, जिसका शीर्षक अल कायदा तालिबान की मदद पाक सरकार को अस्थिर करने में कर रही है, पाया गया था, यह लेख 9 फरवरी 2010 को पीटीआई पर छपा था। इसके अलावा एक और लेख लादेन के कंप्यूटर में पाया गया था जिसमे हेडली और उसके हुजी लिंक का जिक्र किया गया है।

कई फाइलें थीं सेव

पीटीआई की एक और खबर लादेन के कंप्यूटर में सेव थी, जिसमे कहा गया था कि भारत अमेरिका एक मजिस्ट्रेट को भेजेगा जोकि हेडली का बयान दर्ज करेगा। लेख के कुछ हिस्सों को लादेन ने हाईलाइट भी किया था। पीटीआई का एक और लेख जिसमे लिखा गया था कि पाक के मेजर ने हेडली की भारत में रेकी में मदद की भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें- पहली बार भारतीय सेना के दस्ते में शामिल होंगे देसी नस्ल के कुत्ते, जबरदस्त ट्रेनिंग के बाद होगी तैनाती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+