भाजपा के कारण बर्बाद हुई राहुल गांधी की दीवाली

राहुल ने राजस्थान के चुरू और खेरली में 23 अक्टूबर को की गई रैली में भाजपा पर आरोप लगाये थे। इसके बाद 24 अक्टूबर की इंदौर रैली में राहुल ने कहा था कि मेरे पास इंटेलीजेंस के एक आफिसर आये और बताया कि पाकिस्तान की आईएसआई उन मुस्लिम युवाओं से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, जिनके परिवार के लोग दंगे में मारे गये थे।
चुनाव आयोग ने इस पर कड़ा फैसला करते हुए राहुल गांधी को राजनीतिक पार्टी और उम्मीदवार की आचार संहिता के प्रथम पैराग्राफ के पहले, दूसरे और तीसरे भाग के उल्लंघन का दोषी ठहराया था और आज 4 नवंबर तक इस पर जवाब देने का आदेश दिया था। जिस पर राहुल ने आयोग से एक और सप्ताह का समय मांगा है।
बताया जाता है कि अगर राहुल गांधी ने इस मामले में कोई वाजिब जवाब न दिया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी और कांग्रेस नहीं चाहेगी कि जब चार राज्यों के चुनाव होने हैं तो राहुल को किन्हीं अन्य मुश्किलों का भी सामना करना पड़े। वैसे ही कांग्रेस के पास मोदी का जवाब नहीं है और अब अगर राहुल का नाम किसी विवाद में फंसता है तो यह कांग्रेस के लिए अच्छा नहीं होगा। इन्हीं हालातों ने राहुल और सोनिया की दीवाली बर्बाद कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications