30 तारिख को 3 बजे उठाकर सुबह 4 बजे दी जाएगी 257 लोगों के हत्यारे को फांसी
नयी दिल्ली। 1993 के मुंबई धमाकों के आरोपी याकूब मेमन को फांसी होनी है ये तो तय हो चुका है। अब उसे फांसी पर लटकाए जाने को लेकर तैयारियां हो रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मेमन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर देने के बाद नागपुर जेल 257 लोगों के हत्यारे को फांसी पर लटाकाए जाने की तैयारियां कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक याकूब मेनन को 30 जुलाई की सुबह फांसी दी जाएगी। जेल प्रशासन मेनन को सुबह 3 बजे पांसी के लिए तैयार करेगा और उसे सुबह 4 बजे फांसी दी जाएगी।
फांसी की तैयारी
जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई को तड़के मेमन को 3 बजे जगाया जाएगा और उसके 10 मिनट बाद उसे नहाने की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद एसपी, डीएसपी, एक्जेक्यूटिव मजिस्ट्रेट और मेडिकल ऑफिसर उसके सेल में जाएंगे और उसकी पहचान कर वारंट को उसकी मातृभाषा में सुनाएंगे। उसके बाद उसे उसका आखिरी नाश्ता दिया जाएगा। उसे सुबह 3.20 बजे उसका आखिरी नाश्ता दिया जाएगा।
जन्मदिन के दिन फांसी
याकूब मेनन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है, लेकिन इत्तेफाक देखिए कि उसी दिन उसका जन्मदिन भी है। आपको बता दें कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में किए गए सिरियल ब्लास्ट मामले में 257 लोगों की मौत हुई थी और 713 घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications