क्या इस बार भी कुछ सीटों की टीस सताएगी बीजेपी को
पटना। बिहार के विधानसभा चुनावों में सुबह से जो रुझान आ रहे थे अब वह दूसरी दिशा में जाते हुए नजर आ रहे हैं। शुरुआत में बीजेपी और साथी दल आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे थो अब फिर से बाजी नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ ही महागठबंधन के पक्ष में जाती हुई दिख रही।

ऐसा लग रहा है कि इस बार भी बिहार वर्ष 2010 का इतिहास लिख सकता है। वर्ष 2010 में भी शुरुआत में बीजेपी की बढ़त दिखाई जा रही थी लेकिन फिर धीरे-धीरे नतीजे नीतीश की पार्टी के पक्ष में चले गए थे।
पढ़ें-तेजस्वी की जीत और हार के मायने
किसको कितनी सीटें
ऐसा लग रहा है कि इस बार भी शायद बीजेपी नीतीश के हाथों मात खा सकती है। जब वर्ष 2010 की बात चली है तो आइए आपको बताते हैं कि उस समय किसे कितनी सीटें हासिल हुई थीं।
- जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू- 115 सीटें
- भारतीय जनता पार्टी, बीजेपी- 91 सीटें
- राष्ट्रीय जनता दल, आरजेडी-22
- कांग्रेस-04
- अन्य-11
फिलहाल यह तो इस दिन का अंत ही बताएगा कि बिहार में किसका सिक्का चला और कौन खोटा सिक्का साबित हुआ लेकिन इतना तो तय है कि यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications