निधन के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं शीला दीक्षित
निधन के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं पूर्व सीएम शीला दीक्षित
नई दिल्ली। दिल्ली में विकास का एक नया अध्याय लिखने वाली पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। शीला दीक्षित ने जाते-जाते भी दिल्ली के लोगों को एक संदेश दे दिया। दरअसल शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के मुताबिक सीएनजी पद्धति से किया गया। सीएनजी से अंतिम संस्कार में काफी कम प्रदूषण होता है। शीला दीक्षित के निधन से हर वो शख्स सदमे में है, जिसने उनके कार्यकाल में दिल्ली को निखरते हुए देखा। 81 साल की उम्र के बावजूद शीला दीक्षित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहीं थी। आइए जानते हैं कि शीला दीक्षित निधन के बाद अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़कर गई हैं।

इतनी संपत्ति छोड़ गई हैं शीला दीक्षित
शाीला दीक्षित लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं थी। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया और दिल्ली की राजनीति में फिर से सक्रिय हो गईं। 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग के समक्ष दी गई जानकारी के मुताबिक शीला दीक्षित के पास कुल 4 करोड़, 92 लाख, 85 हजार रुपए की संपत्ति थीं। इनमें से उन्होंने 2 करोड़, 28 लाख, 36 हजार रुपए के बॉन्ड भी खरीदे हुए थे। उनके पास महज एक मारुति एर्टिगा कार थी। इसके अलावा उनके पास नई दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट इलाके में 1 करोड़, 88 लाख, 23 हजार रुपए की कीमत का एक घर भी था।

विकासकार्यों के लिए विरोधी भी करते थे तारीफ
आपको बता दें कि लंबी बीमारी के बाद शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में शीला दीक्षित का निधन हो गया। एस्कॉर्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अशोक सेठ के मुताबकि, 'तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए थी। दोपहर 3:15 बजे उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दोपहर को 3 बजकर 55 मिनट पर उनका निधन हो गया।' शीला दीक्षित के निधन की खबर से कांग्रेस सदमे में है। मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित ने विकास के मामले में दिल्ली का कायापलट कर दिया था। उनके कार्यकाल में कई ऐसी योजनाएं थीं, जिनके लिए विरोधी भी उनकी तारीफ करते थे।

पंजाब में जन्मीं शीला बनीं यूपी की बहू
पिछले साल फरवरी 2018 में शीला दीक्षित की किताब 'सिटीजन दिल्ली: माय टाइम्स, माय लाइफ' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने अपने निजी जीवन की कई अहम बातों का भी जिक्र किया था। पंजाब के कपूरथला में एक पंजाबी परिवार में जन्मी शीला दीक्षित ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन लिया था। यहीं उनकी मुलाकात यूपी के उन्नाव के रहने वाले विनोद दीक्षित से हुई। विनोद कांग्रेस के बड़े नेता उमाशंकर दीक्षित के इकलौते बेटे थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई कर रहे थे। दोनों में दोस्ती हुई और चार साल की दोस्ती के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। विनोद ने शीला को डीटीसी की बस में साथ जाते हुए प्रपोज किया था। अपनी किताब 'सिटीजन दिल्ली: माय टाइम्स, माय लाइफ' में शीला दाक्षित ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए लिखा है कि उन्हें अपने प्रेमी से शादी करने के लिए दो साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहे शीला दीक्षित के पति
इस किताब में शीला दीक्षित ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र करते हुए लिखा है, 'इतिहास की पढ़ाई करके के दौरान ही मेरी मुलाकात विनोद दीक्षित से हुई और वो मेरे जीवन का पहला व अंतिम प्यार बने। मेरी क्लास के 20 छात्रों में विनोद सबसे अलग थे। करीब 6 फीट लंबे विनोद कॉलेज में एक अच्छे क्रिकेटर होने के साथ-साथ अपने दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय थे। एक दिन हमारे दो दोस्तों के बीच, जो आपस में प्यार करते थे, कुछ विवाद हो गया, जिसे सुलझाने में हम दोनों ने मध्यस्थता की थी और उसी दौरान हमने एक दूसरे को पंसद कर लिया। इसके बाद हम दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती शादी तक पहुंची। शीला दीक्षित के पति विनोद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अफसर रहे थे। 1982 में एक ट्रेन के सफर के दौरान हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था।

'कांग्रेस ने अपनी प्यारी बेटी को खो दिया'
हाल ही में 2019 के लोकसभा चुनाव में शीला दीक्षित दिल्ली की उत्तर-पूर्व दिल्ली सीट से चुनाव लड़ीं थी। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके निधन पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी की एक प्यारी बेटी शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी और निराश हूं, जिनके साथ मैंने एक करीबी व्यक्तिगत संबंध महसूस किया। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्हें उन्होंने निस्वार्थ भाव से तीन बार सीएम रहते हुए अपनी सेवाएं दी।' वहीं, उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'शीला दीक्षित जी के निधन से गहरा दुख हुआ। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व के साथ उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'
-
TN Election में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र , 3 लाख नौकरियां और ‘रेबीज-फ्री' तमिलनाडु का एजेंडा होगा हिट? -
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था?












Click it and Unblock the Notifications