Aamir Khan Divorce 15 साल बाद एक दूसरे से अलग होने वाले आमिर खान और किरण राव के पास है कितनी प्रॉपर्टी, जानिए

मुंबई, 03 जुलाई। बॉलीवुड के स्टार आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला लिया है। 15 साल तक दोनों ने शादी में रहने के बाद एक दूसरे से अलग होने का ऐलान किया है। हालांकि दोनों ने साझा बयान जारी करके इसे तलाक की बजाए एक नए रिश्ते की शुरुआत बताया है। आमिर और किरण ने जो साझा बयान जारी किया है उसमे कहा है कि हम दोनों अपने बेटे के लिए अच्छे माता-पिता रहेंगे और उसे अच्छा लालन-पालन देंगे। इसके साथ ही पानी फाउंडेशन और अन्य प्रोजेक्ट पर पहले की ही तरह काम करते रहेंगे।

Recommended Video

    Aamir Khan-Kiran Rao Divorce: इस वजह से टूटा Aamir-Kiran का 15 साल पुराना रिश्ता | वनइंडिया हिंदी
    किरण-आमिर की संपत्ति में है काफी अंतर

    किरण-आमिर की संपत्ति में है काफी अंतर

    आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह तकरीबन एक साल में एक ही फिल्म करते हैं और उनकी फिल्म अच्छा बिजनेस करती हैं। वहीं किरण राव की बात करें तो किरण ने भी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत की थी। लगान फिल्म में वह आशुतोष गोवारिकर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। लिहाजा अगर दोनों की संपत्ति की बात करें तो दोनों ही आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं। लेकिन आमिर और किरण की कुल प्रॉपर्टी में काफी अंतर है।

    1532 करोड़ रुपए है आमिर की कुल संपत्ति

    1532 करोड़ रुपए है आमिर की कुल संपत्ति

    आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर बाल कलाकार यादों की बारात फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। उसके बाद से उन्होंने इंडस्ट्री में काफी लंबा समय बिताया है। बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्में काफी अच्छा करती हैं। एक ऑनलाइन पोर्टल की खबर ने आमिर की संपत्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कुल संपत्ति तकरीबन 210 मिलियन यूएस डॉलर यानि भारतीय रुपए में 1532 करोड़ रुपए है। आमिर खान की फिल्म औसत तौर पर 85 करोड़ रुपए तक की कमाई करती है।

    हर महीने 10 करोड़ की कमाई

    हर महीने 10 करोड़ की कमाई

    आमिर खान हर महीने तकरीबन 10 करोड़ रुपए तक की कमाई करते हैं, वहीं साला उनकी कमाई 120 करोड़ रुपए से ऊपर है, आमिर के पास कई कारें हैं जिसकी कुल कीमत 15 करोड़ रुपए है। आमिर के पास मर्सिडीज, रॉल्स रॉयज, फोर्ड समेत कई ब्रांड की कारें हैं। हर फिल्म से आमिर खान तकरीबन 50 करोड़ की कमाई करते हैं। इसके अलावा अलग-अलग ब्रांड का प्रचार करके भी आमिर खान 10-15 करोड़ रुपए तक कमाते हैं। देश में सबसे अधिक आयकर देने वाले एक्टर्स में आमिर की गिनती होती है।

    करोड़ों का बंगला, फ्लैट

    करोड़ों का बंगला, फ्लैट

    आमिर खान का पाली हिल, बांद्रा में आलीशान फ्लैट है, इसके अलावा बेल्ला विस्ता मारियाना में भी उनका एक अपार्टमेंट है। पहले आमिर खान कार्टर रोड स्थिति फ्रीडा वन के एक बंगले में रहते थे। इस 5000 स्क्वॉयर फुट के घर को सजाने के पीछे किरण राव का हाथ था, जबकि इसे डिजाइन अनुराधा पारिख ने किया था। इसके अलावा पंचगनी में में आमिर खान का 9787 स्क्वॉयर मीटर का फॉर्म हाउस है, जिसकी 2012-13 में कुल कीमत 7 करोड़ रुपए थी। सांता क्रूज में आमिर खान ने 35 करोड़ रुपए की संपत्ति खरीदी थी। आमिर सालाना तकरीबन 120 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

    किरण राव की कुल संपत्ति

    किरण राव की कुल संपत्ति

    वहीं किरण राव की बात करें तो वह फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूर और लेखिका हैं। लगान फिल्म के साथ किरण ने अपनी शुरुआत इंडस्ट्री में की थी। इसके अलावा मानसून वेडिंग में भी किरण ने काम किया। फिल्म धोबी घाट की लेखिका किरण राव थीं, इस फिल्म में आमिर खान बतौर मुख्य अभिनेता थे। इसके अलावा डेल्ही-बेली, पीपली लाइव, तलाश जैसी कई फिल्मों को भी किरण राव ने प्रोड्यूस किया है। ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार किरण राव की कुल संपत्ति 20 मिलियन यूएस डॉलर है, जोकि भारतीय रुपए में तकरीबन 150 करोड़ रुपए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+