फिलिस्तीन को सपोर्ट कर बुरी फंसी मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री से कितनी कमाई की?
Mia Khalifa news: आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इजरायल ने जवाबी एक्शन शुरू कर दिया है और चुन-चुनकर उसके ठिकानों को निशाना बना रहा है। लेकिन, इस बीच अपनी एक पोस्ट को लेकर पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा विवादों में घिर गई हैं।
दरअसल, मिया खलीफा ने फिलिस्तीन के पक्ष में अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट लिखी, जिसके बाद ना केवल उन्हें लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा, बल्कि अपनी नौकरी से भी हाथ धोने पड़ गए। कनाडा बेस्ड रेडियो ने उनका पॉडकास्ट एग्रीमेंट कैंसल कर दिया है।

गौरतलब है कि पोर्न इंडस्ट्री में रहने के दौरान और उसे छोड़ने के बाद मिया खलीफा अक्सर विवादों में घिरती रही हैं।। वहीं, एक बार एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि पोर्न इंडस्ट्री में रहते हुए उन्होंने कितनी कमाई की थी। इस इंटरव्यू का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए मिया खलीफा ने बताया था कि पोर्न इंडस्ट्री में रहने के दौरान उनकी कमाई को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हुई, लेकिन सच्चाई अलग है।
इंटरव्यू में मिया खलीफा ने कहा, 'मेरी कमाई को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरें आईं और लोगों ने समझा कि उस इंडस्ट्री से मैंने करोड़ों रुपए कमाए हैं, जबकि ऐसा नहीं है। पोर्न इंडस्ट्री में साल 2014 से 2015 के बीच मैंने महज तीन महीने ही काम किया और इस दौरान केवल 12 हजार डॉलर कमाए। इसके बाद मैंने उस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मुझे नॉर्मल जॉब हासिल करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मिया खलीफा ने क्या लिखा था?
आपको बता दें कि आतंकी संगठन हमास ने बीते शनिवार को इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में बड़ी संख्या में लोग मारे गए और इजरायल के कई नागरिकों को हमास के आतंकियों ने बंधक बना लिया। इस बीच मिया खलीफा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'अगर आप फिलिस्तीन की हालत को देख सकते हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं खड़े हैं तो आप गलत के पक्ष में खड़े हैं और इतिहास समय आने पर आपको सही तस्वीर दिखाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications