Deputy CM: जानें किस राज्य में कितने उप-मुख्यमंत्री हैं, इस राज्य में तो 5 डिप्टी सीएम कर रहे काम

विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए अपने मंत्री टीएस सिंह देव को उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस के इस कदम से राज्य में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, भारतीय संविधान में न तो उपप्रधानमंत्री और न ही उपमुख्यमंत्री पद के बारे में कोई जिक्र है, लेकिन इन पदों का एक राजनीतिक संदेश होता है।

वरिष्ठ पत्रकार सुदीप ठाकुर के मुताबिक जहां तक राज्यों में उपमुख्यमंत्री पद की बात है, तो मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 163 और 164 में इसका कोई जिक्र नहीं है। लेकिन अब तक विभिन्न राज्यों में दर्जनों उपमुख्यमंत्री बनाए जा चुके हैं। बस राजनीतिक समीकरण और नेताओं को खुश करने के लिए यह कदम उठाया जाता है। या कहें तो मुख्यमंत्री पद पर अड़े मजबूत दावेदार को भी डिप्टी सीएम बनाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की जाती है। चाहे वह मामला कर्नाटक में डीके शिवकुमार का हो या तो उत्तर प्रदेश में केशव प्रसाद मौर्य का हो।

How many deputy cm in country

वर्तमान में कितने राज्यों में उपमुख्यमंत्री?
इस समय कुल 11 राज्यों में उपमुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, नगालैंड, उत्तर प्रदेश और अब छत्तीसगढ़ सहित 11 राज्यों में उपमुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। सबसे दिलचस्प मामला आंध्र प्रदेश का है, जहां मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए पांच उपमुख्यमंत्री बना रखे हैं।

किस राज्य में कितने उपमुख्यमंत्री?
छत्तीसगढ़ में एक उपमुख्यमंत्री हैं। आज यानी 29 जून को टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। बिहार में एक डिप्टी सीएम है। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। हालांकि, बिहार में इससे पहले दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे। महाराष्ट्र में भी एक ही डिप्टी सीएम हैं। देवेंद्र फडणवीस यहां उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वहीं हरियाणा में भी एक डिप्टी सीएम हैं। मनोहर लाल की सरकार में दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश में भी एक डिप्टी सीएम हैं। पेमा खांडू की सरकार में चोवना मेन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी एक ही डिप्टी सीएम हैं। इस बार हिमाचल में सरकार बनने के बाद पहली बार उपमुख्यमंत्री मिला और मुकेश अग्निहोत्री ने इस पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में भी केवल एक उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार हैं। मेघालय में भी एक उपमुख्यमंत्री हैं। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन त्यनसोंग हैं। नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन हैं। यहां भी एक ही उपमुख्यमंत्री है। दिल्ली में इससे पहले मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। फिलहाल वह जेल में हैं।

उत्तर प्रदेश में 2 उपमुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री हैं। यहां केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

आंध्र प्रदेश में 5 उपमुख्यमंत्री
इतिहास में पहली बार देश के किसी राज्य में 5 उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। जगन मोहन की सरकार में अमजथ बाशा शेख बेपारी, बुदि मुत्याला नायडू, के. नारायण स्वामी, कोट्टू सत्यनारायण और राजन्ना डोरा पीडिका उपमुख्यमंत्री बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+