कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन कब तक होगा, इसके बारे में पीएल पुनिया ने बताई ये बात
कांग्रेस के नए अध्यक्ष का कब तक चयन होगा, इसके बारे में पीएल पुनिया ने बताई ये बात
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को हुई बैठक में अध्यक्ष पद पर किसका चुनाव हो इसको लेकर हुए बवाल के बीच आखिरकार फैसला किया गया कि सोनिया गांधी अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। कई घंटे तक चली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक इस पर सर्वम्मति से फैसला लिया गया। सुबह से चल रही इस बैठक में कांग्रेस नेतृत्व बदलाव को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका और सोनिया गांधी को ही अध्यक्ष बनाए रखने पर सहमति बनी।

पीएल पुनिया ने बताया कांग्रेस अध्यक्ष का कब होगा चुनाव
इसके बाद कांग्रेस कार्य समिति के पीएल पुनिया सदस्यों ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी में विश्वास व्यक्त किया और उनसे अग्रणी पार्टी जारी रखने का आग्रह किया, वह सहमत हुईं। उन्होंने बताया कि नए प्रमुख का चुनाव करने के लिए अगली बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। शायद 6 महीने के भीतर ये बैठक बुलाई जाएगी। पार्टी का अगला अध्यक्ष चुने जाने तक सोनिया गांधी अंतरिम राष्ट्रपति बने रहने के लिए सहमत हुईं हैं।
Recommended Video

सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला बैठक में हुआ
बता दें कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर किसका चुनाव हो इसको लेकर लंबे समय से पार्टी में खींचतान चल रही है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत 23 कांग्रेस नेताओं ने करीब दो हफ्ते पहले एक चिट्ठी लिखकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की ये बैठक बुलाई गई। बैठक शुरू होने पर सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की और नया अध्यक्ष चुन लेने की बात कार्यसमिति से कही। सोनिया गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद बैठक से कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप की खबरें भी सामने आईं। हालांकि कोई निर्णय नए अध्यक्ष पर नहीं हो सका और सोनिया गांधी को ही फिलहाल कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला बैठक में हुआ।

गांधी परिवार का सदस्य ही अध्यक्ष बने
गौरतलब है कि कांग्रेस में जहां कई नेता गैर गांधी परिवार के कांग्रेसी को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठा रहे थे वहीं बैठक शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं और जहां कांग्रेस की जहां सरकारें हैं, उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गांधी परिवार से ही अध्यक्ष चुने जाने की मांग की। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी-नेहरू परिवार से ही पार्टी अध्यक्ष होने की मांग की है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी सोनिया गांधी को ही अध्यक्ष बने रहने के लिए कहा। लेकिन कुछ नेता इस बात के लिए राजी नहीं हुए और एक मत न होने के कारण फिलहाल सोनिया गांधी को भी कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बने रहने पर सहमति बनी।

2019 में सोनिया गांधी ने संभाला था ये पद
बता दें 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जबरदस्त हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अध्यक्ष के चयन के लिए ऐसे ही एक वर्ष पूर्व भी सीडब्लूसी की बैठक बुलाई गई थी। ठीक इस बार की तरह पिछली बार भी किसी अन्य कांग्रेसी के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति न बन पाने के कारण सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर चुना गया था। हालांकि खराब सेहत के कारण सोनिया गांधी इस पद पर बने रहने को लेकर पहले असमर्थता भी जता चुकी हैं।
दिल्ली के कांग्रेस नेता ने खून से लिखी सोनिया को चिट्ठी, मांग- राहुल गांधी ही बनें अध्यक्ष VIDEO
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था?












Click it and Unblock the Notifications