ISIS बना रहा है भारत पर हमले की योजना, जानिए कैसे?

बेंगलुरु। भारत के खुफिया विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आईएसआईएस देश के किसी भी बड़े शहर पर हमला कर सकता है। सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि आईएसआईएस की प्लानिंग आख‍िर है क्या? आख‍िर कैसे वो भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है? इन सवालों के हल आपको यहां मिलेंगे, क्योंकि आईएसआईएस अब बहुत अमीर संगठन हो गया है।

इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस ने इराक में तेल के तमाम कुओं पर कब्जा कर लिया है। जिसके चलते इस वक्त संगठन जम कर पैसा कमा रहा है। इस पैसे का इस्तेमाल भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोगों को पैसे का लालच देकर अपनी ओर खींच रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएस की कमाई 20 से 40 लाख डॉलर तक प्रति सप्ताह है। इराकी सैन्य अधिकारी ने अल-मॉनीटर को दिये गये एक साक्षात्कार में बताया, "आईएसआईएस इस पैसे के दम पर अपना एक्सपैंशन पूरब की ओर करने की तैयारी में है।" पूरब यानी

कहां इस्तेमाल हो सकता है यह पैसा

रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो इंडियन मुजाहिदीन और सिमी से जुड़े आतंकी पहले ही आईएसआईएस के संपर्क में हैं। वहीं आईएसआईएस ने अपनी खुद की इकाई अफगानिस्तान में पहले ही स्थापित कर दी है, जिसका नाम है अल-खोरासां।

देखें क्या चल रहा है पैसे की इन दीवारों के भीतर

  • पिछले दो-तीन महीनों में आईएसआइ्रएस और बोको हरम के बीच करीबी बढ़ी है।
  • अंसार अल शरिया और आईएसआईएस के बीच कई बैठकें हुई हैं।
  • आईएसआईएस ने दोनों संगठनों को करीब 60 लाख डॉलर दिये हैं।
  • बोको हरम अब अल-कायदा की जगह आईएसआईएस के लिय काम करने लगा है।
  • अल-कायदा उसे 20 लाख डॉलर प्रति माह देता था।
  • आईएसआईएस ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संगठनों को भी पैसे का लालच दिया है।

जिस तरह आईएसआईएस पैसे के दम पर एक के बाद एक आतंकी संगठन खरीद रहा है, उसे देखते हुए तो यही लगता है कि भारत पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। अगर पाकिस्तान में गढ़ बनाये हुए आतंकी संगठनों ने अगर आईएसआईएस के ऑफर को स्वीकार कर लिया, तो भारत पर खतरा और भी ज्यादा बढ़ जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+