रोती रही और जेल की दीवारों को निहारती रही हनीप्रीत, ऐसे गुजरी हवालात में पहली रात

नई दिल्‍ली। हनीप्रीत इंसा को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मंगलवार को उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वो पूरी रात हवालात में रही। हवालात में सुबह तीन बजे तक उससे पूछताछ चलती रही। उसके बाद जब वो अकेली हुई तो बेचैन सी थी। जेल के एक सफाईकर्मी ने बताया कि हनीप्रीत हवालात में एकटक दीवार को निहारते रही। 'महलों' में रहने वाली हनीप्रीत इंसा हवालात के सख्त फर्श पर रातभर चैन से सो भी नहीं सकी। उसे पूरी रात राम रहीम की याद आती रही और अपने अंजाम का खौफ सताता रहा। आधी रात को उसे मेडिकल चेकअप के लिए भी ले जाया गया।

पूरी रात रोती रही हनीप्रीत

पूरी रात रोती रही हनीप्रीत

गिरफ्तारी के बाद से ही हनीप्रीत लगातार रोती रही। ​​थाने में सारी रात उसने रो रोकर ही काटी। हनीप्रीत से एसआईटी, पुलिस आयुक्त पंचकूला एएस चावला, आईजी ममता सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चंडीमंदिर थाने में हनीप्रीत से पूछताछ की। यह पूछताछ रात 3 बजे तक चली।

चाय पीकर चुपचाप बैठी रही हनीप्रीत

चाय पीकर चुपचाप बैठी रही हनीप्रीत

चंडीमंदिर पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद शाम 7 बजे उसे हवालात में भेजा दिया गया। उसे एक कप चाय दी गई। हनीप्रीत ने चाय पी और कुछ देर चुपचाप बैठी रही। पुलिस ने करीब 7.30 बजे फिर से हनीप्रीत को हवालात से बाहर निकाला। करीब 2 घंटे फिर से पूछताछ की गई। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें हनीप्रीत पुलिस के सवालों के जवाब देती नजर आ रही है।

खाने में मिला दाल-रोट, नहीं खाया हनीप्रीत ने

खाने में मिला दाल-रोट, नहीं खाया हनीप्रीत ने

हनीप्रीत को करीब 9.30 बजे फिर से हवालात में बंद कर दिया गया। कुछ देर के बाद रात का खाना दिया गया। खाने में दाल और रोटी थी। हनीप्रीत ने खाना खाने से मना कर दिया। हनीप्रीत को उसके साथ कार में पकड़ी गई महिला सुखदीप कौर के साथ रखा गया। सुखदीप बठिंडा की रहने वाली है। उसका पूरा परिवार डेरे का पुराना अनुयायी है।

हवालात में टहलती रही हनीप्रीत

हवालात में टहलती रही हनीप्रीत

हवालात में हनीप्रीत को सिर्फ 2 कंबल मिले हैं। उसकी पूरी रात बेचैनी में कटी है। कभी वो बेचैनी से हवालात में टहलती रही, तो कभी दीवार से टेक लगाकर बैठी रही। कभी अपनी साथी महिला से हल्की-फुल्की बात करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+