पुलिस की तरकीब के आगे नहीं चला एल्विश यादव का दिमाग, पहले करता रहा इनकार मगर बाद में ऐसे कबूला गुनाह
चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप और सांप के जहर से जुड़े मामले में 17 मार्च को UP पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद एल्विश यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब एल्विश ने पुलिस के सामने इन आरोपों को कबूल भी कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पुलिस की पूछताछ में एल्विश ने इस बात को स्वीकार किया है कि वो पार्टियों में सांप और सांपों का जहर मंगवाता था।

इससे पहले पुलिस ने 7 नवंबर को भी उसे पूछताछ के लिए सेक्टर-20 थाने में रात को बुलाया था। इस दौरान पुलिस ने एल्विश यादव से सांप और सांप के जहर की तस्करी और पार्टी में इस्तेमाल से जुड़े कई सवाल किए। इन सवालों के जरिए एल्विश यादव से सच निकलवाने की पुलिस ने पूरी कोशिश की।
इस बार भी पूछताछ के दौरान एल्विश यादव ने सवालों के जवाब दिये मगर वे आरोपों से इनकार करता रहा, लेकिन जब उन्हें एनजीओ पीएफए का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाया गया तो एल्विश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एनजीओ पीएफए (NGO PFA) की ओर से राहुल का जो ऑडियो रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें वो एल्विश का नाम ले रहा था, उसे बाकायदा एल्विश को सुनाकर पूछताछ की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुलिस की पूछताछ में एल्विश यादव से पांच सवाल पूछे गए थे जिसका उसने जवाब दिया।
नोएडा पुलिस- सेक्टर 51 में होने वाली रेव पार्टी के बारे में क्या आपको जानकारी थी?
एल्विश यादव- हां, जानकारी थी ऐसी पार्टियां अक्सर होती रहती हैं।
नोएडा पुलिस- उस पार्टी में सांप क्यों मंगवाए गए थे? उन सांपों को भिजवाने में आपका नाम भी सामने आया है... इस बारे में क्या कहना है?
एल्विश यादव- रेव पार्टियों में सांपों को भी लाया जाता है। वो सांप जहरीले नहीं होते सिर्फ उनको गले में डालकर मस्ती की जाती है।
नोएडा पुलिस- पार्टी के लिए सांपों का इंतजाम आपने किया था?
एल्विश यादव- राहुल ने मुझे बोला था, मैंने सिर्फ उसको सपेरों से कनेक्ट करवा दिया था। बाकी उनकी आपस में क्या बात हुई मुझे नहीं पता।
नोएडा पुलिस- सांपों के अलावा जो 20 ML स्नैक वेनम मिला है, उसका क्या करते हैं पार्टी में?
एल्विश यादव- उस स्नैक वेनम का कुछ लोग पार्टी के दौरान नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। बाकी उस स्नैक वेनम का क्या किया जाना था मुझे नहीं पता।
नोएडा पुलिस- उस पार्टी और उसके आयोजको को आप कैसे जानते हैं?
एल्विश यादव- मेरी उनसे मुलाकात भी ऐसी किसी पार्टियों में हुई थी। मैं अक्सर अपने वीडियो शूट के लिए सांपों को उन्हीं लोगों के जरिये मंगवाता था।












Click it and Unblock the Notifications