ममता बनर्जी पर क्यों आगबबूला हुए असम सीएम हिमंत? बोले- हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए
कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुरी तरह घिरी हुई हैं। वहीं ममता बनर्जी असम को लेकर ऐसा बयान दे दिया है कि उस पर असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा आगबबूला हो चुके हैं और सीधे ममता दीदी से पूछ लिया है कि असम को धमकी देने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?
दरअसल, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगर बंगला जलता है, तो असम और दिल्ली भी जलेंगे।'

हिमंत बिस्वा सरमा ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शनों को बांग्लादेश में अशांति से जोड़ने वाली बंगाल की ममता बनर्जी की टिप्पणी को विभाजन को भड़काने के प्रयास बताया। हिमंत सरमा ने कहा कि तृणमूल प्रमुख अपनी "असफलता की राजनीति" से भारत में आग लगाने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा ममता बनर्जी अपनी "विफलता की राजनीति" से भारत को भड़काने की कोशिश कर रही हैं।
असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा "दीदी (ममता बनर्जी), असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए। अपनी विफलता की राजनीति से भारत में आग लगाने की कोशिश मत कीजिए। विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देती।"
बता देंपश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ये बयान तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान दिया था। उन्होंने बंद (हड़ताल) के दौरान हुई हिंसा और राज्य सचिवालय तक 'नबन्ना अभिजन' विरोध मार्च को लेकर भाजपा की आलोचना की थी।
बता दें कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले से निपटने के तरीके को लेकर तृणमूल सरकार को कड़ी आलोचना और बड़े पैमाने पर विरोध का सामना कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications