राजधानी पटना में पारा पहुंचा 42 पार, लोग परेशान, जीना मुहाल
पटना (मुकुन्द सिंह)। राजधानी में गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है, दिन तो लोग किसी प्रकार से काट ले रहे हैं परंतु गर्मी के चलते रात में सुकून की नींद भी नहीं आ रही है।
अप्रैल में ही जल रहा है भारत, लू से अब तक 130 लोगों की मौत

मौसम के जानकारों के मुताबिक मौसम में आए दिन हो रहे उतार-चढ़ाव से पारा स्थिर नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।यह स्थिति बारिश के बाद संभालेगी। बारिश ही शहर के लोगों को हल्की राहत देगी।
राजधानी पटना में पारा पहुंचा 42 पार, लोग परेशान, जीना मुहाल
राजधानी पटना में पारा पहुंचा 42 पार, लोग परेशान, जीना मुहाल
राजधानी पटना में पारा पहुंचा 42 पार
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को जहां मौसम ने लोगों को थोड़ा सुकून पहुंचाया था। परंतु मंगलवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। वही 10 बजते बजते गर्म हवाओं के थपेड़ो ने लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया।
लोग पसीने से तरबतर होकर जल्द बारिश होने की कामना करते हुए दिखे।वही बेतहाशा बढ़ती जा रही गर्मी ने एसी की डिमांड बढा दी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में ऐसी की डिमांड नहीं थी। लेकिन इस बार गर्मी के तेवर को देखते हुए लोगों ने मार्च से ही ऐसी की बुकिंग शुरू कर दी है। क्योंकि 42 डिग्री तक पहुंचे पारा की गर्मी को रोकने में कूलर फ्लॉप साबित हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications