Hot Water Bathing Tihar समेत 16 सेंट्रल जेल के कैदियों को, गद्दा-खाट भी मिलेगा, LG वीके सक्सेना का निर्देश
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कड़ाके की सर्दी और शीतलहरी से खतरे को देखते हुए कैदियों के हित में अहम फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश दिया, सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के लिए गर्म पानी से नहाने का इंतजाम किया जाए।

Hot Water Bathing सर्दियों में कॉमन होता है। कैदियों की सुविधाओं के लिए दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने अहम फैसला लिया है। आदेश के मुताबिक तिहाड़ जेल के साथ रोहिणी और मंडोली जेल में बंद कैदियों के लिए हाड़ कंपाने वाली सर्दी के दौरान गर्म और गुनगुने पानी से नहाने की सुविधा दी जाएगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहरी के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं।
उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, तिहाड़, रोहिणी और मंडोली की सभी 16 केंद्रीय जेलों के कैदियों को नहाने और साफ-सफाई की जरूरतों के लिए गर्म पानी मिलना शुरू हो जाएगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी कैदियों को लकड़ी की चारपाई और दरी के अलावा एक गद्दा भी मिलेगा।
एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा, ऐसे कई कैदी हैं जो अंडर ट्रायल हैं, उन्हें इस कड़ाके की ठंड में भी गर्म पानी की यह बुनियादी सुविधा नहीं मिलती है। प्रभावशाली कैदियों को जेल में 5000 रुपये प्रति बाल्टी की दर से गर्म पानी मिलने की बात भी सामने आई है। इसका संज्ञान लेते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने डीजी (जेल) और प्रधान सचिव (गृह) को सभी कैदियों को तुरंत गर्म पानी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
फैसले के संदर्भ के बारे में ANI की रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने जेलों के लिए हाल ही में समीक्षा बैठक की थी। राजभवन से जारी बयान में कहा गया, उपराज्यपाल के निर्देशानुसार कैदियों को गर्म पानी के अलावा, 65 साल से अधिक उम्र के सभी कैदियों को एक लकड़ी की खाट, दरी और एक गद्दा मिलेगा।

Recommended Video
बयान में आगे कहा गया है, "यह जानने के बाद कि कई कैदी, विशेष रूप से वृद्ध, इस कड़ाके की ठंड में गद्दा नहीं होने की शिकायत करते हैं और हड्डी रोग से संबंधी परेशानी बढ़ जाती है, उपराज्यपाल ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 65 वर्ष से अधिक आयु वाले कैदियों को गद्दे उपलब्ध कराए जाएं।"
उपराज्यपाल ने कहा, "यह मानवीय निर्णय बहुत जरूरी जेल सुधारों को बढ़ावा देने के अलावा भ्रष्टाचार को खत्म करने और जेल अधिकारियों के संरक्षण में भी मदद करेगा। जेल अधिकारियों पर अक्सर आरोप लगते हैं कि प्रभावशाली कैदियों को पैसे लेकर ऐसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं, लेकिन अब सभी कैदियों के लिए Hot Water Bathing के साथ-साथ गर्म पानी की सुविधाएं होंगी जिससे मनमानी पर लगाम लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications