हरियाणा के जींद में रोडवेज बस की क्रूजर से हुई भीषण टक्कर, 8 लोगों की हुई मौत 12 हुए घायल
हरियाणा के जींद से शनिरवार को बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जींद के भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है।
इस सड़क दुर्घटना में आठ लोगों के मौत हो गई और 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इस दुर्घटना रोडवेज बस और क्रूजर के बीच हुई भीषण टक्कर होने के कारण हुई।

यह घटना तब हुई जब बस और क्रूजर की आमने-सामने से भिड़ गए। ये एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। घायल व्यक्तियों को तुरंत उपचार के लिए जींद जरनल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
ये दुर्घटना तब हुई जब जींद से भिवानी के लिए यात्रियों को लेकर निकली रोडवेज बस मुुढाल से जींद की तरफ की तरफ से आ रही कूजर की टक्कर हो गई। ये दुर्घटना बीबीपुर के निकट हुई। ये दुर्घटना दोनोें वाहनों के आमने-सामने की भिंडंत हो गई। जिसमें आठ लोगों की ही मौत गई और 12 लोग घायल हो गए।
इस दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए नागरिक अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन वार्ड में तैनात किया गया था जिससे हादसे का शिकार हुए घायल यात्रियों का इलाज हो सके।
अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार जिन लोगों की मौत इस हादसे में हुई उनके शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। जिन यात्रियों की मौत हुई है उनमें आठ में से छह लोगों की पहचान हो चुकी है।
जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है उनके नामरवि पुत्र धर्मपाल वासी 32 वर्षीय मदनहेडी , मनोज पुत्र 45 वर्षीय सतबीर वासी मुंढाल, हरदीप पुत्र 37 वर्षीय रामफल वासी मुंढाल, सुखविंदर पुत्र 30 वर्षीय रघुवीर वासी मुंडाल इनके अलावा बिमला वासी भकलाना और संजय पुत्र शीशपाल वासी सीवैण हैं।












Click it and Unblock the Notifications