10 बोरियों में 9 लाख-20 बोरियों में नोटों का अंबार, महिला भिखारी Hoor Unnisa की लाश के पास क्या-क्या मिला?

Hoor Unnisa News: कर्नाटक के मांड्या से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सालों तक भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई। शुरुआती गिनती में 10 बोरियों की रकम गिनती करीब ₹8-9 लाख रुपये तक पहुंची, जबकि घर में रखी 20 से ज्यादा बोरियों में मौजूद रकम की गिनती अभी बाकी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुल नकदी ₹30 लाख से अधिक हो सकती है।

मृतका की पहचान हूर उन्निसा (Hoor Unnisa) के रूप में हुई है। वह मांड्या के गुथलू इलाके में एक किराए के मकान में अकेली रहती थीं। उनकी मौत के बाद घर की तलाशी के दौरान नकदी से भरे कई बोरियों मिलने से स्थानीय लोग हैरान रह गए। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे हुई मौत?

hoor-unnisa-death-reason

Who Was Hoor Unnisa: कौन थीं हूर उन्निसा?

हूर उन्निसा लंबे समय से मांड्या के गुथलू इलाके में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि वह भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थीं। हूर और उनकी बहन दोनों अविवाहित थीं। बहन की मौत करीब दो साल पहले हो गई थी, जिसके बाद हूर अकेले ही किराए के मकान में रहने लगी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ वह कई तरह की परेशानियों से जूझ रही थीं। 23 अगस्त को उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद घर में मिले नोटों से भरे बोरियों

हूर उन्निसा की मौत के बाद स्थानीय लोग उनके किराए के मकान में पहुंचे। इसी दौरान घर में रखे कई बोरियों में नकदी देखकर लोग हैरान रह गए। सामुदायिक नेताओं के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, घर में 30 से ज्यादा बोरियों ऐसे मिले, जिनमें कथित तौर पर पैसे रखे हुए थे। 23 अगस्त को इनमें से कुछ नकदी की गिनती की गई, जिसमें करीब ₹8-9 लाख रुपये मिले। इसके अलावा लगभग 20 अन्य बोरियों में भी नकदी होने की बात सामने आई है। इन बोरियों में रखी रकम की पूरी गिनती अभी नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल कुल रकम का अंतिम आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

मस्जिद में रखी गई नकदी

नकदी मिलने के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने इसे सुरक्षित रखने के लिए गुथलू की मस्जिद में रखवा दिया। बताया गया कि हूर उन्निसा के रिश्तेदारों को भी इस बरामदगी की जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सभी रिश्तेदार नहीं पहुंच जाते और पूरी रकम की गिनती नहीं हो जाती, तब तक नकदी को मस्जिद की निगरानी में रखा जाएगा।

रिश्तेदारों के आने के बाद तय होगा पैसे का क्या होगा?

हूर उन्निसा के परिजनों के पहुंचने और घर से मिली पूरी नकदी की गिनती होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि रकम का कानूनी हकदार कौन है। फिलहाल स्थानीय समुदाय की ओर से नकदी को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। रकम का वास्तविक मूल्य और उसके स्रोत की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

भीख मांगने वाली महिला के पास इतनी रकम कैसे आई?

इस मामले का सबसे बड़ा सवाल यही है कि सालों तक भीख मांगकर जीवन गुजारने वाली हूर उन्निसा ने इतनी बड़ी रकम कैसे जमा की? स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह लंबे समय से लोगों से मदद और भीख लेकर अपना खर्च चलाती थीं। हालांकि, उनके पास इतनी बड़ी मात्रा में नकदी जमा होने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह भी सामने आना बाकी है कि बरामद रकम उनकी बचत थी या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की धनराशि शामिल थी। इसके लिए पूरी नकदी की गिनती और आगे की जांच अहम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+