मुंबई में MNS कार्यकर्ताओं ने खुलेआम की गुंडागर्दी, सामने आया VIDEO

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर सरेआम गुंडागर्दी की है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में MNS कार्यकर्ताओं ने एक फल बेचने वाले के साथ मारपीट की और फिर उसका ठेला पलट दिया।

mns worker

बुधवार को हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है। MNS के कार्यकर्ता अचानक एक फल बेचने वाले को घेर लेते हैं और उसकी पिटाई करते हैं। इसके बाद वे उसे गाली देते हुए उसका फलों से भरा ठेला पलट देते हैं। इस दौरान वे नारे भी लगा रहे थे।

घटना को लेकर MNS के एक नेता ने कहा कि अगर मुंबई में मराठी लोगों को सामान नहीं बेचने देंगे तो क्या 'भइया' लोग को बेचने देंगे?

पीड़ित को लगातार धमकाते रहे
घटना का वीडियो किसने बनाया है यह अब तक पता नहीं चल सका है। वीडियो में फल बेचने वाला पूरे समय उन लोगों के सामने गिड़गिड़ता दिख रहा है और अपनी कोई गलती न होने की बात कह रहा है, लेकिन MNS के कार्यकर्ता उसे लगातार धमकाते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+