ऑनर किलिंग: बहन को था दूसरी जात के युवक से प्यार, भाई ने जिंदा जला कर दफना दिया

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में सम्मान के नाम पर हत्या का मामला सामने आया है। एक भाई ने अपनी बहन को जिंदा जला दिया। पुलिस ने भाई सहित 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम राधा मीणा है। वह गांव के ही अन्य जात के युवक पुरुषोत्तम के साथ दो माह पहले घर से भाग गई थी।

 Youth arrested for setting sister on fire
राधा के घर वालों ने पुरुषोत्तम पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। तलाशी के बाद पुलिस ने एक माह पहले राधा को ढूंढ लिया और परिजनों को सौंप दिया। चुकि राधा और पुरुषोत्तम एक दूसरे को प्यार करते थे इसलिए राधा शादी की जिद पर अड़ी थी। बीस दिन पहले राधा का भाई देवेंद्र उसे घर से खेत पर बने मकान में ले गया। वहां देवेंद्र के अन्य रिश्तेदार पहले से ही मौजूद थे। यहां देवेंद्र ने राधा से उसका आखिरी फैसला पूछा।

राधा अपनी बात पर अड़ी रही तो देवेंद्र ने उसे आग के हवाले कर दिया। देवेंद्र और उसके रिश्तेदारों ने राधा को खेत में ही दफना दिया। पुलिस को उसके सूत्रों ने बताया तो छानबीन शुरु हुई। पुलिस ने साक्ष्य जुटा कर देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+